Bihar Result 2025: यहां राजद-कांग्रेस की भारी दुर्गति... इन सीटों पर न कोई लालटेन जलाने वाला बचा, न कोई हाथ मिलाने वाला

LHC0088 2025-11-15 02:43:25 views 444
  

Bihar Chunav 62 Seats Result 2025: छह दलों को कुनबे में समेटे महागठबंधन को अकेले लड़ रहे एआइएमआइएम से महज एक सीट ज्यादा मिली है।



संदीप कुमार, भागलपुर। Bihar Chunav 62 Seats Result 2025 कहां तो तय था चरागां हर एक घर के लिए, कहां चराग मयस्सर नहीं शहर के लिए... दुष्यंत कुमार की यह पंक्तियां बिहार के चुनावी महासमर में महागठबंधन को मिले परिणाम पर सटीक बैठ रहीं। प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा करने वाला महागठबंधन अंग क्षेत्र, कोसी और सीमांचल में एनडीए से बुरी तरह पराजित हुआ है। आलम यह कि इन क्षेत्रों में आने वाले 13 जिलों में छह पर न कोई लालटेन जलाने वाला बचा, न कोई हाथ मिलाने वाला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यहां विधानसभा की 62 सीटों में महज आठ पर महागठबंधन को जीत मिली। छह दलों को कुनबे में समेटे महागठबंधन को अकेले लड़ रहे एआइएमआइएम से महज एक सीट ज्यादा मिली है। गोप की धरती कहे जाने वाले मधेपुरा में बमुश्किल एक सीट पर जीत नसीब हुई। भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया, सुपौल, पूर्णिया में सूपड़ा साफ।
ओवैसी की पार्टी ने सीमांचल में बिगाड़ा खेल

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी सीमांचल में दखल रखती है। उनकी पार्टी ने महागठबंधन से छह सीटें मांगी थीं। लालू और तेजस्वी ने साफ मना कर दिया। नतीजा, ओवैसी की पार्टी का तो कुछ नहीं बिगड़ा। महागठबंधन को आधा दर्जन से अधिक सीटों पर मुस्लिम वोटों के बंटने का नुकसान हुआ। एआइएमआइएम ने 2020 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी इस क्षेत्र में पांच सीट जीत कर बता दिया कि महागठबंधन का हठ आत्मघाती साबित हुआ।
आपसी रार से उबरते तब तो एनडीए से लड़ते

कहलगांव, सुल्तानगंज, बेलदौर, सिकंदरा की सीट पर महागठबंधन खुद ही आपस में लड़ रहा था। आपसी लड़ाई का नुकसान यह हुआ कि ये चारों सीटें महागठबंधन ने एनडीए को तोहफे में दे दी। इन सीटों पर महागठबंधन के वोटर तय ही नहीं कर पाए कि किसके साथ जाएं। कुछ इधर बंटे, कुछ उधर। नतीजा, कट गए।
सीमांचल-कोसी में महिलाओं ने भर दी झोली

वैसे तो पूरे बिहार में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक वोट दिए, लेकिन इस इलाके में तो लहर थी। सीमांचल के किशनगंज में 19 प्रतिशत तो कोसी के मधेपुरा जिले में पुरुषों से 15 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने मतदान किए। दस हजार के उपहार के बदले महिलाओं ने रिटर्न गिफ्ट के तौर पर एनडीए की झोली वोटों से भर दी। यहां की 62 सीटों में 49 पर एनडीए को जीत दिलाकर मतदाताओं ने स्पष्ट किया कि उन्हें नीतीश-मोदी की जोड़ी पर भरोसा है। वह सुशासन की सरकार के साथ हैं। जंगलराज और घुसपैठ के एनडीए के मुद्दे उन्हें भाए।   

अंग क्षेत्र (25) : एनडीए को 24, यूपीए को 1
जिला                : एनडीए : यूपीए : अन्
भागलपुर  (7)    : 7 : 0 : 0
बांका (5)    : 5 : 0 : 0
मुंगेर (3)    : 3 : 0 : 0
लखीसराय (2)    : 2 : 0 : 0
खगड़ या (4)    : 4 : 0 : 0
जमुई : (4)    : 3 : 1 : 0
-----------
कोसी (13)

एनडीए को 11

यूपीए को 2
सहरसा : (4)    : 3 : 1 : 0
मधेपुरा : (4)    : 3 : 1 : 0
सुपौल  : (5)    : 5 : 0 : 0

सीमांचल (24) :

एनडीए को 14

यूपीए को 5

एमआइएमआइएम 5

अररिया (6)    : 2 : 3 : 1
किशनगंज (4)    : 1 : 1 : 2
पूर्णिया (7)    : 5 : 0 : 2
कटिहार (7)    : 6 : 1 : 0
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: proctar & gamble Next threads: new independent casino sites
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134264

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.