search

गोपालगंज में स्कूल से लौटते शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Chikheang 2025-11-20 00:08:08 views 1262
  

स्कूल से लौटते शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली



संवाद सूत्र, भोरे (गोपालगंज)। भोरे थाना क्षेत्र के छठियांव के पैक्स प्रतिनिधि एवं शिक्षक भुवन भास्कर त्रिपाठी उर्फ नमूना त्रिपाठी को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना उस समय हुई जब शिक्षक अपने स्कूल से बच्चों को पढ़ाकर कार से गांव लौट रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी दौरान परसही व पीपरही गांव के बीच दोमुंहा पुल के पास पहले से खड़े दो युवक उनके आने का इंतज़ार कर रहे थे। जैसे ही त्रिपाठी वहां पहुंचे की अपराधियों ने उन्हें रोकने का इशारा करते हुए नजदीक से उन पर फायरिंग कर दी।  
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

अचानक हुई गोलीबारी में खुद को बचाने की कोशिश के दौरान उनके हाथ व चेहरे के समीप गोली लग गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें उठाकर भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।  

नमूना त्रिपाठी की पत्नी कुसुम त्रिपाठी पैक्स अध्यक्ष हैं। जिसके कारण पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभी हमले के कारण स्पष्ट नहीं हैं। लेकिन कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।  

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में छापामारी शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244