search

बरेली : अब नहीं करना होगा इंतज़ार! यात्री घर बैठे ट्रैक कर सकेंगे बरेली की ई-बसों का रूट और लोकेशन

cy520520 2025-11-20 04:36:33 views 1256
  

फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, बरेली। शहर में संचालित इलेक्ट्रिक बस की लोकेशन जल्द मोबाइल पर मिलने लगेगी। इसके लिए परिवहन निगम एप तैयार करा रहा है। बताया जा रहा है कि जीपीएस सिस्टम पर तैयार हुए एप पर सभी रूटों पर बस की स्थिति मोबाइल पर देखी जा सकेगी। शहर में 25 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है, जल्द 25 और बसें आने की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शासन के निर्देश पर बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड प्रबंध संचालन समिति ने तीन दिन पहले ग्रामीण अंचल में शीशगढ़ और शेरगढ़ रूटों पर संचालित की जा रही ई-बसों को हटाकर शहर के रूटों पर ही संचालित कर दिया है। मिनी बाइपास से वाया सौफुटा, पीलीभीत बाइपास होते हुए रेलवे जंक्शन, मिनी बाइपास से डेलापीर महादेव पुल होते हुए रेलवे जंक्शन और झुमका तिराहा से चौपुला, गांधी उद्यान होते हुए सेटेलाइट तक ई-बसों का संचालन किया जाएगा।

शेरगढ़ और शीशगढ़ रूट से हटाई गईं 13 बसों को हटाकर रूट नंबर एक पर पांच, रूट नंबर दो पर तीन और रूट नंबर तीन पर पांच बसों को समायोजित किया गया है। रूट नंबर एक पर 10 बसें लगाई गई हैं। मिनी बाइपास स्वाले नगर से पहली बस 6.40 बजे निकलकर 7.00 बजे जंक्शन पहुंच रही है। 7.40 बजे जंक्शन से निकलकर 8.30 बजे मिनी बाइपास पहुंचा रही है। इसी तरह हर 15 मिनट बाद बसों का शेड्यूल बनाया गया है ताकि मार्ग में हर 15 मिनट पर लोगों को ई-बस सेवा की उपलब्धता मिलती रहे।

रूट नंबर दो पर पांच बसों का संचालन किया जा रहा है, मिनी बाइपास से पहली बस 7.30 बजे निकलकर 8.00 बजे जंक्शन पहुंचा रही है। जंक्शन से 8.20 बजे चलकर 9 बजे मिनी बाइपास पहुंच रही है। इसी तरह रूट नंबर तीन पर 10 बसें लगाई गई हैं। पहली बस मिनी बाइपास से 7 बजे निकल रही है जो 7.30 बजे झुमका तिराहा पहुंचा रही है। इनके अलावा मनौना धाम रूट पर संचालित की जा रही ई-बसों को भी हटाकर शहर में ही चलाया जाएगा, जिसके लिए रूट चिह्नित किए जा रहे हैं।

ई-बस कब कहां मिलेगी, यात्रियों को एक-दूसरे से पूछना पड़ता है। सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग टेंपो और ई-रिक्शा का सहारा लेते हैं। इस समस्या का स्थायी निदान कराने के लिए परिवहन निगम मुख्यालय पर ई-बसों के रूट और लोकेशन आम आदमी के मोबाइल पर उपलब्ध कराने के लिए विशेष एप तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यालय पर परीक्षण के बाद जल्द ही एप क्रियान्वित कर दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ ई-बसों को भरपूर यात्री भी मिलने लगेंगे।
चौबारी पर ई-बस अड्डा बनाने की तैयारी

शहर में ई-बस अड्डा नहीं है, मिनी बाइपास स्थित चार्जिंग सेंटर से ही बसों का संचालन कराया जा रहा है। चौबारी पर ई-बस अड्डा बनवाने की तैयारी चल रही है। शहर को 25 नई ई-बसें आवंटित हुई हैं। इनके मिल जाने पर शहर के सभी प्रमुख रूटों पर ई-बस की सुविधा हो जाएगी।

  


ई-बसों की लोकेशन आम आदमी को मिलती रहे, इसके लिए मुख्यालय पर विशेष एप तैयार किया गया है। परीक्षण के बाद उसे क्रियान्वित किया जाएगा। इससे लोगों को अपने आसपास बस कब आएगी, घर बैठे जानकारी मिल सकेगी। मनौना धाम रोड पर चल रही ई-बसों को वापस लेकर शहर में चिह्नित रूटों पर ही संचालित कराया जाएगा।

- मनीषा, एआरएम ई-बस सेवा



यह भी पढ़ें- रेलवे ने बढ़ाया आमदनी का रास्ता: बरेली जंक्शन पर बनाई जाएंगी दुकानें, यात्रियों-बच्चों के लिए मनोरंजन व सुविधा स्टोर

  

यह भी पढ़ें- यूपी में सड़क सुरक्षा के अलग-अलग नतीजे : बरेली में हादसों में कमी, पीलीभीत में 40% से ज्यादा उछाल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725