search

26 जनवरी से गोमतीनगर से चलेगी पुष्पक और लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस, अब तक लखनऊ जंक्शन से हो रहा था संचालन

cy520520 2025-11-21 03:07:46 views 1288
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुंबई जाने वाली प्रमुख ट्रेन पुष्पक एक्सप्रेस 26 जनवरी से लखनऊ जंक्शन की जगह गोमतीनगर स्टेशन से चलेगी। इस ट्रेन के समय में भी बदलाव किया जाएगा। रेलवे ने पुष्पक एक्सप्रेस के साथ लखनऊ जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस को गोमतीनगर स्टेशन से चलाने का आदेश जारी कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

12533 लखनऊ जंक्शन-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस 26 जनवरी से लखनऊ जंक्शन के स्थान पर गोमती नगर स्टेशन से रात 8:45 बजे रवाना होगी। अभी यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रात 9:25 बजे रवाना होती है। पुष्पक एक्सप्रेस बादशाहनगर स्टेशन से रात नौ बजे छूटकर मुंबई अगले दिन रा2 10:45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन 12534 पुष्पक एक्सप्रेस 26 जनवरी मुंबई से सुबह 8:25 बजे छूटेगी।

यह ट्रेन अगले दिन बादशाहनगर से सुबह 7:35 बजे छूटकर गोमती नगर सुबह आठ बजे पहुंचेगी। इस समय मुंबई-लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस का लखनऊ जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 7:10 बजे है। वहीं, दूसरी ओर 15053 छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 26 जनवरी छपरा से शाम 7:35 बजे चलकर गोमती नगर अगले दिन सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 15054 लखनऊ जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस 26 जनवरी गोमती नगर से रात 9: 45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन छपरा सुबह 11:20 बजे पहुंचेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725