search
 Forgot password?
 Register now
search

जी-20 का घोषणापत्र जारी करने पर सहमति बनाने में जुटा भारत, विशेष बैठक पर टिकीं दुनिया की नजरें

LHC0088 2025-11-22 05:06:27 views 1179
  

जी-20 का घोषणापत्र जारी करने पर सहमति बनाने में जुटा भारत (फोटो- रॉयटर)



जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अगले दो दिनों तक जोहानिसबर्ग में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त घोषणापत्र को लेकर जारी संशय के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार दोपहर दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए। पहली बार अफ्रीकी महादेश में दुनिया की सबसे प्रमुख 20 आर्थिक शक्तियों की इस बैठक का अमेरिका विरोध कर रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका सरकार पर गोरे किसानों के हितों की अनदेखी करने और उनका सरकारी दमन करने का आरोप लगाते हुए सम्मेलन का विरोध किया है। संयुक्त घोषणापत्र की संभावना को लेकर संशय जताया जा रहा है।

बताया गया है कि भारत दोनों पक्षों के बीच उसी तरह से सामंजस्य बनाने की कोशिश कर रहा है, जैसा 2023 के नई दिल्ली सम्मेलन के दौरान इंडोनेशिया, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्र प्रमुखों ने साझा बयान की राह में आने वाले अवरोधों को दूर करने में मदद की थी।

दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने जी-20 की थीम \“एकजुटता, समानता और सतत विकास\“ की सराहना की और कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने 2023 के दिल्ली तथा 2024 के रियो डी जेनेरियो शिखर सम्मेलनों के परिणामों को आगे बढ़ाने में मदद की थी।

उन्होंने कहा, मैं 21-23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका गणराज्य का दौरा कर रहा हूं, जहां जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा। 2023 में भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाया गया था। मैं शिखर सम्मेलन में भारत का दृष्टिकोण \“वसुधैव कुटुंबकम\“ और \“एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य\“ की हमारी दृष्टि के अनुरूप विचार रखूंगा।

शनिवार देर रात मोदी की पहली मुलाकात आस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीजी से होने वाली है। इस सम्मेलन इतर पीएम मोदी की ब्राजील के राष्ट्रपति लुला दा सिल्वा और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ होने वाली त्रिपक्षीय मुलाकात पर भी सबकी नजर रहेगी। उक्त तीनों नेता भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आइबीएसए) फोरम के तहत मिलेंगे। अभी इन तीनों देशों के अमेरिका के साथ तनावपूर्ण संबंध हैं।
दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत

जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। एक सांस्कृतिक मंडली ने हवाई अड्डे पर उनके स्वागत में कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक मंडली के सदस्यों ने सम्मान के साथ प्रधानमंत्री को प्रणाम किया।

प्रवासी भारतीयों ने भी प्रधानमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए जोहानिसबर्ग पहुंच गया हूं।

विश्व नेताओं के साथ वैश्विक महत्व के प्रमुख मुद्दों पर उपयोगी चर्चा की आशा है। हमारा ध्यान सहयोग को मजबूत करने, विकास की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और सभी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने पर रहेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com