search

यूपी के किसानों को फ्री सरसों का बीज दे रही सरकार! ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

deltin33 2025-10-5 18:06:15 views 1255
  सीडीओ ने दिया किसानों को फ्री में बीज।





जागरण संवाददाता, आगरा। जिन किसानों को फ्री में पूसा सरसों 32, का बीज चाहिए, वे किसान agridarshan.up.gov.in पर आनलाइन पंजीकरण करा दें। बिना पंजीकरण के सरसों का बीज उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। पंजीकरण की प्रक्रिया अक्टूबर के आखिर तक चलेगी। कुल 25 हजार किसानों को बीज का वितरण होना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
प्रति किसान दो किलो बीज मिलेगा

उप्र सरकार द्वारा वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के तहत सरसों का बीज फ्री में वितरित किया जाएगा। प्रति किसान दो किलो उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इसके लिए एक एकड़ भूमि होना जरूरी है। पंजीकरण भी एक एकड़ से कम भूमि पर नहीं होगा। एक किसान को कम से कम और ज्यादा से ज्यादा दो किलो ही उपलब्ध कराया जाएगा।


सरकारी बीज गोदाम पर भी संपर्क कर सकते हैं किसान

विनोद कुमार ने बताया कि अगर लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लॉटरी के माध्यम से सरसों का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भण्डार (अपने ब्लॉक पर सरकारी बीज गोदाम) पर संपर्क कर सकते हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131