search

नडाल ने कराई दाहिने हाथ की सर्जरी, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

LHC0088 2025-12-13 04:37:18 views 1265
  

राफेल नडाल ने कराई सर्जरी। फोटो- सोशल मीडिया



बार्सिलोना, एपी। टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने दाहिने हाथ में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए सर्जरी करवाई है। यह जानकारी उन्होंने शुक्रवार को दी। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि वह इस समस्या से काफी समय से जूझ रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नडाल ने पोस्ट के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उनके दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी और वह स्लिंग में रखा गया था। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि वह आस्ट्रेलियन ओपन नहीं खेल पाएंगे, जो अगले साल का पहला ग्रैंड स्लैम है।

39 वर्षीय नडाल ने नवंबर 2024 में टेनिस से संन्यास ले लिया था। विभिन्न चोटों से लंबे समय तक जूझने के बाद उन्होंने अपने शानदार करियर को आगे बढ़ाने की उम्मीद छोड़ दी थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126