search

बिहार में युवा राजद जिलाध्यक्ष विनय साहू गिरफ्तार, किडनैपिंग केस में किया था सड़क जाम

LHC0088 2025-12-14 22:07:57 views 1056
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



संवाद सहयोगी, लखीसराय। कबैया थाना पुलिस ने शहर के नया बाजार पचना रोड मोड़ के पास करीब चार माह पूर्व सड़क जाम के एक मामले में नामजद अभियुक्त युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनय कुमार साहू को शहर के वार्ड नंबर 33 लाली पहाड़ी मोहल्ला स्थित आवास से शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार को पुलिस ने विनय साहू को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कबैया थाना कांड 327/27 के नामजद अभियुक्त शहर के वार्ड 20 किउल बस्ती निवासी अपहृत सिकंदर मंडल के बरामद नहीं होने के विरोध में 31 अगस्त 2025 को पचना रोड मोड़ के पास विनय कुमार साहू और पंकज वर्मा के नेतृत्व में मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया था।

पुलिस द्वारा समझाने के वावजूद पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, पुलिस के खिलाफ गाली-गलौज, नारेबाजी की गई। सड़क जाम से आमजन परेशान रहे।

पुलिस बल का विरोध कर सरकारी काम में व्यवधान डाला गया था। इस मामले में विनय साहू, पंकज वर्मा सहित आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि उसी सड़क जाम मामले में विनय साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस विनय साहू को गिरफ्तार कर कबैया थाना के बदले लखीसराय थाना में रखा।

रविवार को दोपहर बाद उसे लखीसराय कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138