यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, अमरोहा में मंगवाए गए 44.60 लाख बैलेट पेपर

cy520520 2025-12-27 20:27:24 views 449
  

जिले में मंगवाए गए 44.60 लाख बैलेट पेपर।



जागरण संवाददाता, अमरोहा। प्रशासन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा है। बूथ वार अनंतिम मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन कर दिया गया है। जिस पर 30 दिसंबर तक लोग अपने दावे व आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। छह जनवरी तक उनका निस्तारण किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इधर प्रशासन ने दिल्ली से प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व पंचायत सदस्यों के करीब 4460500 बैलेट पेपर मंगवाए हैं। आगामी चार जनवरी तक बैलेट पेपर जनपद मुख्यालय पहुंच जाएंगे। इसके बाद उनको कोषागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखवाने का कार्य किया जाएगा।

वर्ष 2026 में जनपद की 576 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य का भी चुनाव होगा। इस बार भी बैलेट पेपर से ही मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

कानपुर से 550 मतपेटियां चुनाव के लिए मंगवा ली गई हैं। अब बैलेट पेपर दिल्ली से मंगवाए हैं। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 568100, प्रधान के 1297300, बीडीसी सदस्य के 1257900 व जिला पंचायत सदस्य के लिए 1337200 बैलेट पेपर मंगवाए गए हैं।

इधर मतदाता सूचियों के आलेख्य प्रकाशन के बाद से पंचायतों में राजनीति गरमा गई है। सूची पर दावे आपत्तियां मांगी गई हैं। 31 दिसंबर से छह जनवरी तक आपत्तियों के निस्तारण का कार्य किया जाएगा। छह फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
पंचायतों में बढ़ गई मतदाताओं की संख्या

वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में जनपद में 996303 मतदाता था लेकिन, अबकी बार उनकी संख्या बढ़कर 1040860 हो गई है। पुनरीक्षण अभियान में पंचायतों में 146725 नए लोग मतदाता बने हैं। 12924 ने नाम, पता आदि संशोधन कराया है। 102168 के नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं। इनमें मृतक, शिफ्टेड व डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं।

ब्लॉक का नाम मतदान केंद्र मतदेय स्थल

ब्लॉक wise मतदान केंद्र और मतदेय स्थल

    ब्लॉक का नाम मतदान केंद्र मतदेय स्थल
   
   
   अमरोहा
   137
   268
   
   
   धनौरा
   133
   252
   
   
   गजरौला
   121
   232
   
   
   हसनपुर
   122
   253
   
   
   गंगेश्वरी
   117
   289
   
   
   जोया
   169
   369
   
   
   कुल
   799
   1663
   
क्या कहते हैं अधिकारी


दिल्ली से बैलेट पेपर मंगवाए गए हैं। अगले माह के पहले सप्ताह में ही जिले में आ जाएंगे। इसके बाद उनको कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखवाया जाएगा। -गरिमा सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138664

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com