search

शादी के बाद दहेज में मांगा मकान, कोर्ट के आदेश पर पति समेत छह लोगों पर एफआईआर

Chikheang 2025-12-29 21:27:25 views 1036
  



न्यायालय के आदेश पर पति समेत छह लोगों पर लिखी प्राथमिकी  

संवाद सूत्र, माधोटांडा। मिशन शक्ति और नारी सशक्तीकरण के दावों के बावजूद महिला अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शादी होने के बाद विवाहिता ससुराल पहुंची। इसके बाद ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और मकान मांगना शुरू कर दिया। दहेज में मकान और बाइक न मिलने पर विवाहिता और मायके वालों के साथ मारपीट की। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत नहीं सुनी तो न्यायालय के आदेश पर पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस की ओर से अब मामले की जांच की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिपरिया जयभद्र निवासी पान देवी ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि जुलाई 2024 में रम्पुरा फकीरे निवासी धर्मेंद्र के साथ उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मकान और बाइक लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसके लिए अक्सर विवाहिता के साथ मारपीट भी करते थे।

पिछले महीने जब उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया तो सभी लोग आग बबूला हो गए और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। विवाहिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की।

विवाहिता का आरोप है कि पुलिस ने ससुराल वालों से रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया और विवाहिता को उसके मायके भेज दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति समेत ससुर राममूर्ति, सास गेंदा देवी, कल्पना, नोखेलाल और धन देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160639