search

Haryana Weather: हरियाणा में कई जिलों में छाया कोहरा, हिसार में पारा 2.1°C तक लुढ़का, जानें नए साल पर कैसा रहेगा मौसम

Chikheang 2025-12-30 13:27:25 views 875
  

प्रदेश में काफी जिलों कोहरा छाया, दृश्यता शून्य तक रही (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। बदलाव के चलते ही 31 दिसंबर और एक जनवरी 2026 को नौ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इसके साथ ही शीत लहर चलने के कारण तापमान तेजी से नीचे आया है। सोमवार को हिसार की रात सबसे ठंडी रही और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों वर्षा, शीत लहर से तापमान और नीचे आएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं 30 दिसंबर को पूरे प्रदेश में कोहरे का यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी होने और 31 दिसंबर और एक जनवरी को वर्षा की संभावना के चलते ठंड बढ़ सकती है।

अभी शीत लहर चलने के कारण ठंड बढ़ी है। तापमान तेजी से नीचे आया है। हिसार का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री तो नारनौल का 4 डिग्री तक पहुंच गया है। यह सामान्य से काफी नीचे है।  

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 2 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान 30 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है। परंतु 31 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 दिसंबर को रात से एक जनवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादलवाई रहने तथा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। दो जनवरी से पांच जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।  

इन क्षेत्र में 31 को वर्षा की संभावना

प्रदेश के कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में बूंदाबांदी और हल्की वर्षा की संभावना है। इसके अलावा करीब आठ जिलों में कोहरा छाया रह सकता है।  
जिलान्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
अंबाला817
भिवानी5.518.2
गुरुग्राम9.616.6
हिसार2.120.5
करनाल8.617.4
नारनौल417.5
रोहतक7.216.8
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161325