search

कटिहार : पति ने गला घोंटकर मार डाला, छह वर्ष पूर्व मुस्लिम युवती से किया था प्रेम-विवाह

deltin33 2026-1-7 19:56:33 views 1116
  

पुलिस गिरफ्त में पति संजय राय



संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार)। बारसोई थाना क्षेत्र के बाइसभीट्टी गांव में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक शक्की पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। उसने हाथ और रस्सी के फंदे से पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।  
पति ने शक में गला घोंटकर मार डाला

घटना के बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान संजय राय के रूप में हुई है। मृतका के पिता अजीजुर रहमान ने बारसोई थाना में दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
छह वर्ष पूर्व मुस्लिम लड़की से किया था प्रेम-विवाह

जानकारी के अनुसार, संजय ने छह वर्ष पूर्व मुस्लिम लड़की अशरेफा खातून (26) से प्रेम-विवाह किया था। दोनों मुंबई में रह रहे थे, जहां उनके दो बच्चे भी हुए। हाल ही में, तीन-चार दिन पहले ही संजय अपनी पत्नी को लेकर गांव लौटा था। मंगलवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।
घर से भागकर की थी शादी

संजय ने पत्नी के चरित्र पर संदेह जताते हुए उसके साथ मारपीट की। उसे पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। घटना की सूचना मिलते ही मृतका का मायका पक्ष मौके पर पहुंच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के चार दिन पूर्व मुंबई से गांव पहुंचा था परिवार

जानकारी के अनुसार, इस घटना की जानकारी ही लोगों को मिली सभी सन्न रह गए। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी  कि इस प्रकार का कोई घटना यहां हो सकती है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। पति के बारे में भी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि इन लोगों से गांव वाले से बेहतर संपर्क नहीं था, क्योंकि ये सभी ज्यादातर महानगर में ही रहकर काम करते थे।  


मृतका के पिता के आवेदन पर बारसोई थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित पति संजय राय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-

अजय कुमार, डीएसपी, बारसोई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476630