search

एक करोड़ के खर्च से रायबरेली को मिलेंगी 4 कॉम्पैक्टर मशीन, नगर पालिका साफ सफाई में होगी सुविधा, टोविंग वाहोंन की भी होगी खरीद

deltin33 2026-1-8 18:26:27 views 1141
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। शहर को साफ सुथरा रखने और समय से कूड़ा निस्तारण को लेकर बड़े शहरों की तर्ज पर नगर पालिका काम्पैक्टर मशीन की खरीद कर रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक मशीन आने की उम्मीद है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।

स्वच्छता रैंकिंग में सुधार किया जा सके, इसको लेकर नगर पालिका की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत चार काम्पैक्टर मशीन खरीदी जा रही है। इसमें करीब एक करोड़ रुपये का खर्च आएगा। साथ ही मशीन को लाने ले जाने के लिए करीब 62 लाख रुपये की लागत से टोइंग वाहन की भी खरीदी जाएगी।

इन मशीनों को शहर के चार कूड़ा घरों में लगाया जाएगा। जिन जगहों पर अधिक कूड़ा निकलता है उस जगह पर इस मशीन को लगाया जाएगा। जिससे थोड़ी ही समय में अधिक कूड़े काे दबाकर कम किया जा सके और सड़कों पर गंदगी न फैले। इससे आने वाले समय शहर की रैंकिंग भी सुधारी जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने बताया कि शहर को साफ सुथरा रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसी के तहत करीब एक करोड़ की लागत से चार काम्पैक्टर की खरीद की जा रही है। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक मशीन आ जाएगी। इससे शहर को साफ सुथरा रखने में मदद मिलेगी।

ऐसे काम करेगी मशीन

इस मशीन को बिजली से संचालित किया जाएगा। मशीन में एक बटन होगी, बटन दबाते ही मशीन के गेट खुल जाएगे। इसके बाद कूड़े को इसमें डाला जाएगा। मशीन कूड़े को दबाकर छोटा कर देगी। इससे एक बार में करीब आठ टन कूड़े को छोटा किया जा सकेगा। इसके बाद टोविंग वाहन से कूड़े को कू़डा निस्तारण प्लांट पहुंचाया जाएगा, जहां कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476821