search

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में महिला ने की आत्महत्या, घटना के समय घर पर नहीं था कोई

LHC0088 2026-1-10 11:27:17 views 458
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। अज्ञात कारणों के चलते ट्रांजिट कैंप महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
ट्रांजिट कैंप में अज्ञात कारणों से महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

वार्ड सात शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी पवन मौर्या का विवाह वर्ष, 2021 में 25 वर्षीय निशा मौर्या के साथ हुआ था। विवाह के बाद उनके दो बच्चे चार वर्ष की पूजा और एक वर्ष की गौरी हुई। पवन सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को वह रोज की भांति ही डयूटी गया हुआ था। उसके पिता विशाल मौर्या दवा लेने गए हुए थे। घर में उसकी पत्नी निशा मौर्या बच्चों और सास गंगा देवी के साथ थी।
डॉक्टर के पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम, स्वजन में मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि इसी बीच अज्ञात कारणों के चलते निशा ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब उसकी सास कमरे में गई तो वह लटकी हुई मिली। यह देख उसके होश उड़ गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

थानाध्यक्ष मोहन पांडे ने बताया कि मृतका के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। डक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165577