search

घने कोहरे में भीषण हादसा, समस्तीपुर में बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Chikheang 2026-1-10 11:27:16 views 1250
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात घने कोहरे के बीच एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। टीवीएस अपाची बाइक से जा रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए।  

दोनों बाइक सवारों की पहचान गंगापुर निवासी बेचन राय के पुत्र संजीव कुमार (40) एवं शिव प्रसाद राय के पुत्र अजय कुमार (28) के रूप में की गई है।  
घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत

हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी जान भी नहीं बचाई जा सकी।

घटना के बाद घने कोहरे और देर रात के बावजूद मुसरीघरारी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल  पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167665