search

यूपी में दिल दहला देने वाला कांड: पिता ने मासूम बेटे को मौत के घाट उतारकर यमुना में फेंका शव

Chikheang 2026-1-10 14:57:08 views 607
  



जागरण संवाददाता बांदा। बांदा में दिलदहलाने वाली वारदात हुई। यह घटना कलेजा कंपा देने वाली है। एक पिता ने ही मासूम बेटे की जान ले ली। डेढ़ साल के बेटे की हत्या करके शव यमुना नदी में फेंक दिया।

पैलानी थाना के पचकौरी गांव में नशे के लती पति ने पत्नी से विवाद को लेकर अपने डेढ़ साल के एकलौते बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी । बाद में नाव से शव को यमुना नदी में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस नदी में गोताखोरों से शव की तलाश करा रही है। लेकिन तेज बहाव के चलते अभी बच्चे का शव नहीं मिला।

फतेहपुर के ललौली थाना के धनुहन डेरा निवासी शराब के नशे के लती राजेंद्र का अपनी पत्नी शारदा से अक्सर विवाद होता है। जिसके चलते पत्नी अपने मायके पचकौरी गांव मैं डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे के साथ डेढ़ साल से रह रही है। पांच जनवरी की रात राजेंद्र अपनी ससुराल पचकौरी गांव पत्नी से मिलने आया था। जहां उसी रात राजेंद्र ने अपने डेढ़ साल के बेटे कार्तिक को उठाया और घर से बाहर चला गया। करीब 150 मीटर दूर समुना नदी के किनारे उसने बेटे का गाला घोंट दिया। इसके बाद नाव से यमुना नदी में शव ले जाकर फेंक दिया । वारदात को अंजाम देकर हत्या आरोपित पति फरार हो गया।

छह जनवरी की सुबह जब शारदा सोकर उठी तो उसने पति और बेटे को घर पर नहीं पाया। इससे बच्चे की तलाश शुरू की गई। मासूम के मामा दिलीप व अन्य ग्रामीणों ने तीन दिन तक तालाश की। इस बीच बच्चे के ननिहाल से स्वजन राजेंद्र के घर भी गए लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार को जब राजेंद्र के अपने पांव पहुंचने की सूचना ननिहाल पक्ष को मिली तो वह वहां पहुंचे और पूछताछ की। दबाव के चलते, राजेंद्र ने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली। इसे तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

दिलीप ने बताया कि राजेंद्र की दो बेटियों की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसके कारण वह अक्सर नशे में परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। स्वजन का कहना है कि उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। इसी डर से शारदा मायके में रह रही थी। एएसपी शिवराज ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मासूम के शव को बरामद करने का प्रयास करने में लगी है। पत्नी की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव मिलने पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167988