search

2027 में बनेगी सपा की सरकार, गरीबों और किसानों को मिलेंगे उनके अधिकार : शिवपाल सिंह यादव

LHC0088 2026-1-10 14:57:12 views 560
  



संवाद सहयोगी, सैफई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, किसानों, मजदूरों की कहीं सुनवाई नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, आम आदमी लगातार परेशान हो रहा है। वे गांव मुचेहरा में राम बहादुर मिश्रा की 92 वीं जयंती पर आयोजित कंबल वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने करीब एक हजार से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आठ साल के कार्यकाल में गरीब और किसान के लिए कोई ठोस योजना जमीन पर दिखाई नहीं दे रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार की जनहित की योजनाओं को या तो बंद कर दिया गया या उन्हें निष्क्रिय बना दिया गया। आरोप लगाया कि थाना, तहसील और राजस्व विभागों में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। दाखिल-खारिज और घरौनी के नाम पर खुलेआम वसूली की जा रही है।

समाजवादी पार्टी की लड़ाई जारी

शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक देश से गरीबी खत्म नहीं होगी, समाजवादी पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी। दिवंगत राम बहादुर मिश्रा को याद करते हुए कहा कि मिश्रा जी नेताजी मुलायम सिंह यादव के बचपन के मित्र और संघर्ष के साथी थे।

जसवंतनगर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा। सैफई ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अब उनके पुत्र आलोक मिश्रा समाज सेवा और पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। आयोजक आलोक मिश्रा, देवेश पचौरी, मयंक बिधौलिया, अजेंद्र गौर, प्रधान रामफल बाल्मीक, प्रधान रामबाबू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरकार की नीतियों से परेशान हैं किसान

वैदपुरा : सहकारी समिति रजमऊ का शिवपाल यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से किसान खाद और पानी के लिए परेशान हैं और कर्ज में डूबते चले जा रहे हैं। बिजली 24 घंटे में 10 से 12 घंटे ही मिल रही है। आलू की फसल में पानी दिन में ही लगाना पड़ता है, दिन में बिजली कब आती है और कब चली जाती है किसी को पता नहीं चलता।

उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना तथा सपा कार्यकर्ताओं से हाल चाल लेने के बाद उनसे 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। समिति के अध्यक्ष कैप्टन ज्ञान सिंह यादव, सचिव रामवीर सिंह, कैप्टन ज्ञान सिंह यादव, उदयवीर सिंह, राजवीर सिंह, रणवीर सिंह, अवनीश शर्मा, विश्राम सिंह यादव, सरवन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816