search

धड़ल्ले से असंध की सड़कों पर दौड़ रही ओवरलोड ट्रॉलियां, प्रशासन की अनदेखी पर फूटा जनता का गुस्सा

Chikheang 2026-1-12 13:27:07 views 894
  

ओवरलोड वाहन बन रहे हादसों का कारण, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान (फाइल फोटो)



संवाद सहयोगी, असंध। शहर की सड़कों पर ओवरलोड वाहन सरपट दौड़ रहे है। लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। शहरवासियों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों की वजह से हादसों की तादाद बढ़ रही है। शहरवासी सुरेंद्र, जगी, रामरूप, रोहतास, जगश्याम, रामदिया, नीरज, रोशन, कबीर, रोहित आदि ने बताया कि शहर के बिच से तूड़ी से भरे हुए ट्राले व पराली से भरी ट्रालियां दिन में कई बार देखी जा सकती है।

जिनकी स्पीड भी ज्यादा होती है। ओवरलोड वाहनों की वजह से कई बार हादसे भी हो चुके है। लेकिन प्रशासन के आला अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं है। जिससे शहरवासियों में भारी रोष है। वहीं, गन्ने का सीजन भी चला हुआ है। सर्दी के साथ भारी कोहरे का भी प्रकोप छाया हुआ है। ऐसे में किसान एक साथ दो दो ट्रालियां गन्ने की लेकर चलते है। जिन पर रिफ्लेक्टर भी नही लगे होते। ऐसे में हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।

किसानों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। ताकि हादसा होने से बच सके। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहन तो नियमों को ताक पर रख चल रहे है लेकिन ड्राइवरों का स्पीड पर भी नियंत्रण न होना हादसे का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। शहरवासियों ने कहा कि शहर को इससे निजात दिलाने में प्रशासन की भूमिका बहुत अहम है। लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा। जिसका परिणाम शहर हर रोज तंग होता जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168378