search

यूपी के इस जिले में 500 करोड़ की लागत से बनेगा मॉडल पार्क, दिखेंगे देश-प्रदेश के राजकीय प्रतीक चिह्न

deltin33 2026-1-13 21:57:02 views 701
  

विनोद वन में बनेगा मॉडल पार्क। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर से सटे कुसम्ही जंगल स्थित विनोद वन को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित करने की दिशा में वन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यहां पर चिह्नित करीब 30 डिसमिल जमीन में मॉडल पार्क बनेगा। जिसमें देश व प्रदेश के राजकीय प्रतीक चिह्नों को मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

इसका उद्देश्य यह है कि यहां आने वाले पर्यटक, विशेषकर विदेशी सैलानी, विभिन्न राज्यों और देश के राजकीय प्रतीकों की जानकारी प्राप्त कर सकें। प्रत्येक प्रतीक का अलग-अलग मॉडल तैयार होगा, जिसके पास उससे जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी, राज्य पशु, राज्य चिन्ह और राज्य खेल की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद भारत के राष्ट्रीय प्रतीक, प्रदेश में मौजूद विरासत वृक्षों की संख्या, जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों समेत अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को भी मॉडल के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

वन विभाग की योजना के अनुसार विनोद वन को पर्यटन के लिहाज से आकर्षक बनाया जाएगा। परिसर में अयोध्या की तर्ज पर दो योग केंद्र विकसित किए जाएंगे, जहां एक साथ 40-40 लोग योगाभ्यास कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रतीकात्मक बाड़ा, रेस्टोरेंट, टिकट घर और पर्यटकों के लिए आश्रय गृह का निर्माण प्रस्तावित है।

खास बात यह होगी कि इन सभी संरचनाओं का निर्माण बांस से किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को जंगल के बीच प्राकृतिक वातावरण का अनुभव मिल सके।

इसके अलावा विनोद वन में एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। पर्यटक यहां बटरफ्लाई पार्क, आयुष वन और प्राकृतिक पगडंडियों का भ्रमण कर सकेंगे।

वन विभाग का मानना है कि इस परियोजना से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।


500 करोड़ का प्रस्ताव बना है। जिसकी अनुमति भी मिल गई है। कार्यदायी संस्था सभी परियोजनाओं का डीपीआर तैयार कर चुकी है। पास होने के बाद टेंडर निकालकर काम शुरू होगा। -विकास यादव, डिएफओ।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477484