search

मिशन-2027 के लिए AAP ने कसी कमर: 250 वार्ड पर्यवेक्षक किए नियुक्त; ज्यादातर युवाओं को मिली जिम्मेदारी

deltin33 2026-1-15 01:56:53 views 667
  

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो।  



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव में पूरी शिद्दत के साथ जमीन पर उतरने के लिए आम आदमी पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। आप ने सभी 250 निगम वार्ड के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं।

वार्ड पर्यवेक्षक में अधिकतर वह लोग हैं जो युवा हैं और अपने इलाके में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। आम आदमी पार्टी का मानना है इस नई प्रक्रिया के बाद उनके कार्यकर्ताओं में एक नया जोश देखने को मिलेगा और आने वाले 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी फिर से निगम की सत्ता में लौटेगी।

इसी उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी अभी से तैयारी में जुड़ गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी किए गए पत्र में अधिक तक जुझारू कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। आम आदमी पार्टी का मानना है वार्ड पर्यवेक्षक या वार्ड अध्यक्ष पद पर कार्य कार्यकर्ता वह कार्यकर्ता हैं जिनके हाथ में चुनाव को जीतने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदारी होती है।

उनकी सक्रियता महत्वपूर्ण होती है। यही वे लोग होते हैं जो पार्टी को सीधे तौर पर जिताने के लिए आगे आते हैं। क्योंकि इन लोगों को अपने इलाके की हर तरह की जानकारी होती है और रणनीतिक तौर पर यही लोग ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

आम आदमी पार्टी इसी क्रम में वार्ड स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत करने जा रही है। पार्टी का मानना है इसका आगामी विधानसभा चुनाव में भी लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आपने 250 निगम वार्डो पर एक एक पर्यवेक्षक के अलावा साथ साथ एनडीएमसी की सात वार्ड सीटों के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477487