search

कानपुर-अलीगढ़ हाईवे में रैंप और सीढ़ियों के साथ बनेंगे फुटओवर ब्रिज, हादसे को रोकने NHAI की पहल

cy520520 2026-1-15 06:26:20 views 557
  

कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर गुजरते वाहन। जागरण



जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने बड़ी पहल की है। हाईवे पर नौ फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। एनएचएआइ ने सभी प्रस्तावित एफओबी का डिजाइन फाइनल कर दिया है और टेंडर को भी अंतिम मंजूरी दे दी है। अब फरवरी से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

एनएचएआइ अधिकारियों के अनुसार कन्नौज जिले में अत्यधिक दुर्घटना संभावित दो स्थानों पर एफओबी बनाए जाएंगे। इसके बाद कानपुर जनपद में सात फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इनका उद्देश्य पैदल यात्रियों और दोपहिया चालकों को उल्टी दिशा में जाने से रोककर सुरक्षित हाईवे पार कराना होगा। फुटओवर ब्रिज की चौड़ाई तीन मीटर, जबकि लंबाई 55 मीटर होगी।

एफओबी का जो डिजाइन स्वीकृत हुआ है, उसमें एक तरफ पैदल पार करने के लिए सीढ़ियां होंगी, वहीं दूसरी तरफ दोपहिया वाहन चालकों के लिए रैंप बनाया जाएगा। दोपहिया वाहन चालक अपने वाहन को रैंप से चढ़ाकर सुरक्षित रूप से हाईवे पार कर सकेंगे। यह सुविधा खास तौर पर उन स्थानों पर राहत देगी, जहां आबादी अधिक है और लोग शार्टकट के तौर पर हाईवे को सीधे पार करते समय हादसे का शिकार हो जाते हैं।

कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर अगस्त 2024 से सितंबर 2025 के बीच 10 लोगों की हादसे में जान चली गई। एनएचएआइ के मुताबिक इस परियोजना में 36 करोड़ की लागत आएगी। एक एफओबी चार करोड़ रुपये से बनकर तैयार होगा।
60 किमी में 13 कट बने जोखिम

कानपुर-अलीगढ़ हाईवे की लंबाई 284 किमी है। इसमें आइआइटी से लेकर कन्नौज तक एनएचएआइ कानपुर परिक्षेत्र का करीब 60 किलोमीटर हिस्सा आता है। इस दूरी में एनएचएआइ ने 13 कट बनाए थे लेकिन इसके बावजूद राहगीर सीधे हाईवे पार कर रहे हैं।

  

  

  


     कानपुर–अलीगढ़ हाईवे की स्थिति
   
   
    निर्माण शुरू
    वर्ष 2019
   
   
    निर्माण पूर्ण
    15 अगस्त 2023
   
   
    कुल लागत
    3500 करोड़ रुपये
   

     एनएचएआई के ब्लैक स्पॉट
   
   
    रामपुर दुर्गा मंदिर
   
   
    शंभुआ पुल
   
   
    हड़हा पुल
   
   
    कनौजिया पेट्रोल पंप
   
   
    किसान नगर
   
   
    भौंती
   
   
    ब्रह्मदेव मंदिर
   

     यहां बनाए जाएंगे फुटओवर ब्रिज
   
   
    1. एल्मिको क्रासिंग, नारामऊ
   
   
    2. चौबेपुर इंडस्ट्रियल एरिया
   
   
    3. पीपरी गांव, चौबेपुर
   
   
    4. मरियानी, चौबेपुर
   
   
    5. धौरसला रेलवे स्टेशन
   
   
    6. एक्सप्रेसवे टर्न, बिल्हौर
   
   
    7. अरौल रेलवे स्टेशन
   
   
    8. मानीमऊ, कन्नौज
   
   
    9. कन्नौज बाईपास
   


फुटओवर ब्रिज बनने से हाईवे पर गलत दिशा में चलने पर रोक लगेगी, जिससे हादसे रुकेंगे। वहीं अनाधिकृत कट पूरी तरह बंद किए जाएंगे। फरवरी से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
पंकज यादव, परियोजना निदेशक एनएचएआइ
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164059