search

भागलपुर नियोजन मेला : युवाओं को देश के विभिन्न कंपनियों में मिलेगी नौकरी, जल्दी पहुंचिए यहां

cy520520 2026-1-15 06:56:47 views 1201
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, भागलपुर। बेरोजगारों को कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए श्रम संसाधन विभाग, नियोजनालय की ओर से मैट्रिक से स्नातक पास छात्रों के लिए गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर स्तरीय स्कूल में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इस मेले में भागलपुर सहित देश के विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। जिला स्तरीय इस मेले में छह सौ से अधिक युवाओं को कंपनियों में रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। तैयारी पूरी कर ली गई है।
रोजगार दिलाने के लिए नियोजनालय की ओर से किया गया है आयोजन

इस साल 3500 से अधिक युवाओं को विभिन्न कंपनी में नौकरी मुहैया कराने का विभाग का लक्ष्य है। बीते साल की तुलना में इस बार रोजगार मेला, जाब कैंप के माध्यम से और एक हजार से अधिक युवाओं को कंपनियों में नौकरी दिलाने की दिशा में काम किया जा रहा है। नियोजन विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में दो नियोजन मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न कंपनियों में 1881 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। जबकि 81 जाब कैंप में 769 युवाओं को नौकरी मिली थी।
मैट्रिक से स्नातक पास छात्रों के लिए नियोजन मेला का किया गया है आयोजन

वर्ष 2024-25 में दो नियोजन मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न कंपनियों में 1369 और 64 जाब कैंप में 493 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार मिला था। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 अबतक एक नियोजन मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें 1562 युवाओं को कंपनियों में नौकरी मिली। जबकि 49 जाब कैंप में 725 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ है। जिला नियोजन, श्रम संसाधन विभाग के सहायक निदेशक तौसीफ ने बताया कि जिला स्तरीय नियोजन मेला में साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।
राजकीय बालिका इंटर स्तरीय स्कूल में आयोजित रोजगार मेले की तैयारी पूरी

नियोजन मेला में विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए मैट्रिक से स्नातकोत्तर पास तक छात्र-छात्रा आवेदन कर सकते हैं। फार्म आदि के लिए किसी को कोई शुल्क नहीं देना है। सुबह 10 बजे से शाम के चार बजे तक मेला का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछले साल की तुलना में इस बार एक हजार से अधिक युवाओं को कंपनियों में नौकरी दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। साढ़े तीन हजार युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में पहल की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164024