search

Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, धूप निकलने से राहत; इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

LHC0088 2026-1-15 06:56:45 views 1201
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। राज्य के ज्यादातार भागों में तीन से चार दिनों के दौरान घना कोहरा छाए रहने के साथ कनकनी का प्रभाव बना रहेगा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। प्रमुख शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर 10 डिग्री से अधिक हो गया है। इस कारण दोपहर में कम ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं, सुबह-शाम कनकनी से परेशानी बढ़ जा रही है।

चिकित्सकों का कहना है कि सुबह-शाम सावधानी नहीं बरतने पर तबीयत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को राज्य के आठ जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिले में घना कोहरा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि, पटना सहित दक्षिणी भागों में पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ धूप निकलने के बावजदू कनकनी का असर बना रहेगा।

बुधवार को राज्य के भागलपुर (सबौर), डेहरी (रोहतास) एवं औरंगाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, पटना का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आठ डिग्री सेल्सियस के नीचे सिवान के जीरादेई, बक्सर, डेहरी, अरवल, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

सबसे कम दृश्यता 50 मीटर वाल्मीकि नगर पश्चिम चंपारण में दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस एवं 26.3 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

बुधवार को पटना सहित सासाराम, बक्सर, सिवान के जीरादेई, मोतिहारी, वैशाली, भागलपुर, बांका, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, फारबिसगंज, मधेपुरा के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके कारण 20-21 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। उत्तरी भागों के कुछ भागों में बूंदाबांदी होने से ठंड और कोहरे में वृद्धि के आसार है।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166428