search

जान की परवाह कीजिए! उल्टी दिशा में खूब दौड़ा रहे वाहन; नोएडा में 152 जगहों पर उड़ रहीं नियमों की धज्जियां

Chikheang 1 hour(s) ago views 183
  

नोएडा में उल्टी दिशा में वाहन दौड़ाते लोग। जागरण



मुनीश शर्मा, नोएडा। चंद मिनट बचाने के लिए वाहन सवार लोग विपरीत दिशा में फर्राटा भर रहे हैं। लोगाें की जल्दबाजी और जरा सी चूक खुद के साथ-साथ अन्य लोगों की जिंदगी पर भी भारी पड़ जा रही है।

यातायात पुलिस चालान कर सख्ती बरतने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर सख्ती का असर नहीं दिख रहा है। चालान के बाद भी लोगों के विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाने की आदत में बदलाव नहीं आ पा रहा है। फिर कैसे सड़क हादसों का ग्राफ नीचे लाया जा सकेगा, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी राजीव कृष्णा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चलवाकर हादसों में होने वाली मौतों को कम करने की दिशा में प्रयासरत हैं।

गौतमबुद्ध नगर में एक्सप्रेस-वे, हाईवे के अलावा बड़ी-बड़ी आंतरिक सड़के भी हैं। जिले में सड़कों पर 152 ऐसी जगह चिह्नित की गई। जहां पर यूटर्न, गोल चक्कर हैं। वहां पर लोग विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाते हैं। इस लापरवाही के चलते आमने-सामने से वाहन टकराते हैं।

यातायात नियमों का पालन नहीं होने से सामान्य हादसा भी जीवनभर का दर्द दे जाता है। समय पर उपचार नहीं मिलने से घायलों की जान तक चली जा रही है। इन सभी जगहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि लोगों को विपरीत दिशा में वाहन चलाने से रोका जा सके।

पुलिस कर्मियों के माध्यम से विपरीत दिशा में वाहन नहीं दौड़ाने की भी अपील की जा रही है। फिर भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। यातायात पुलिस वाहनों के चालान भी काट रही है।
पिछले साल कटे से 2.21 लाख चालान

यातायात पुलिस ने विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों पर पिछले साल भी कार्रवाई की थी। 2025 में 2.21 लाख चालान काटे गए थे। हर माह औसतन 18 हजार से ज्यादा चालान विपरीत दिशा में चलने को लेकर काटे जाते हैं। इससे पूर्व के सालों में इसी तरह से कार्रवाई की गई, लेकिन धरातल पर असर नहीं दिख रहा है। सबसे बड़ा सवाल अभी भी यह है कि लोगों की आदत में कैसे बदलाव लाया जाए।

    माह विपरीत दिशा के चालान
   
   
   जनवरी
   15,789
   
   
   फरवरी
   19,608
   
   
   मार्च
   17,802
   
   
   अप्रैल
   17,535
   
   
   मई
   21,717
   
   
   जून
   19,553
   
   
   जुलाई
   19,588
   
   
   अगस्त
   16,229
   
   
   सितंबर
   11,767
   
   
   अक्टूबर
   12,974
   
   
   नवंबर
   28,081
   
   
   दिसंबर
   20,347
   


लोगों को जागरूक करने संग विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। यूटर्न व गोल चक्कर के आसपास पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। फिर भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी अपील है कि वह खुद भी विपरीत दिशा में वाहन चलाने से बचें। - मनीषा सिंह, एडीसीपी यातायात गाैतमबुद्ध नगर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152264

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com