LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 365
दिल्ली में छाया घना कोहरा। एएनआई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में आज शुक्रवार सुबह कड़ाके की ठंड के बीच भयंकर कोहरा नजर आया। कोहरा इतना ज्यादा है कि दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो रही। उधर, तापमान भी लगातार गिर रहा है, जिस वजह से पूरा एनसीआर सर्दी से जकड़ा हुआ है।
आज सुबह 6 बजे कोहरे में पालम में 800 m और सफदरजंग में 700 m विजिबिलिटी बताई गई, जबकि सात बजे पालम में स्थिति भयंकर हो गई। पालम में सुबह सात बजे मध्यम कोहरे में 350m विजिबिलिटी देखी गई। वहीं, 7:30 बजे घना कोहरा छाए रहने से 150 m विजिबिलिटि बताई गई।
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने से यातायात पूरी प्रभावित हुआ है। जहां दिल्ली आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो उड़ानों पर असर पड़ा है। उधर, हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर लाइट जलाकर ही चलना पड़ा।
दिल्ली-एनसीआर को ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण की भी मार झेलनी पड़ रही है। आज भी दिल्ली और आसपास के शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। दिल्ली का औसत एक्यूआई आज सुबह 350 के पार रिकॉर्ड किया गया।
आज कहां कितना रहा AQI
आनंदविहार दिल्ली 354
आलीपुर दिल्ली 331
आया नगर दिल्ली 305
बवाना दिल्ली 363
बुराड़ी दिल्ली 325
चांदनी चौक दिल्ली 370
इंदिरापुरम गाजियाबाद 295
लोनी गाजियाबाद 410
वसुंधरा गाजियाबाद 409
नोएडा सेक्टर 125 - 341
नोएडा सेक्टर - 62 - 330
गुरुग्राम 330
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और भारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले दो-तीन दिनों तक दिल्ली और एनसीआर के शहरों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Noida Weather Update: देश में सबसे प्रदूषित रहा नोएडा, दो दिन घने कोहरा का येलो अलर्ट; बारिश को लेकर आया नया अपडेट
दिल्ली में इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रिकॉर्ड की गई। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो जनवरी 2023 के बाद सबसे कम है। पालम में पारा 2.3 डिग्री तक गिर गया, जो 2010 के बाद का सबसे निचला स्तर है। |
|