search

70 की उम्र में बने दूल्हा, 4 शादियां... जेम्स बॉन्ड को टक्कर देने वाले बॉलीवुड के खूंखार विलेन की कहानी

Chikheang Yesterday 19:26 views 962
  

बॉलीवुड का हैंडसम विलेन जिसने की 4 शादियां



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70 और 80 के दशक में कई स्टार्स ऐसे आए जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और ये पहचान सिर्फ हिंदी सिनेमा तक ही सीमित नहीं रही बल्कि ये पहचान इंटरनेशनल लेवल तक गई। आज हम आपको एक ऐसे एक्टर की कहानी बताएंगे जो पर्दे पर हीरो बना तो विलेन बनकर भी उसने लोगों का दिल जीता। उसके गुडलुक्स पर लड़कियां फिदा थीं और यही वजह है कि निजी जीवन में उस एक्टर ने 4 बार शादियां कीं।
फिल्मों में आकर छा गए कबीर बेदी

16 जनवरी 1946 को पंजाब में हुआ था। कबीर बेदी को शुरू से ही एक्टर और मॉडल बनने का शौक था। लंबी कद-काठी वाले कबीर बेदी धीरे-धीरे मॉडलिंग की तरफ बढ़े और फिर हिंदी सिनेमा में आ गए। मॉडलिंग और विज्ञापनों में काम करते-करते कबीर बेदी को साल 1971 में पहली फिल्म हलचल में काम करने का मौका मिला और ये उनकी डेब्यू फिल्म बनी।

  इसके बाद वो साल 1973 में फिल्म कच्चे धागे में नजर आए और इस फिल्म से हिट हो गए। इस फिल्म के बाद वो कई फिल्मों में नजर आए। हालांकि ज्यादातर फिल्मों में वो विलेन बनकर ही दिखे। साल 1988 में रेखा के साथ आई फिल्म खून भरी मांग उनके करियर की यादगार फिल्म रही है।
हॉलीवुड में भी बनाई पहचान

कबीर बेदी सिर्फ हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं रहे। उनके लुक्स के चलते उन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया। इटली की टीवी सीरीज \“सैंडोकन\“ (Sandokan)में भी उन्होंने काम किया। इस टीवी शो में वो समुद्री डाकू के किरदार में नजर आए। ये शो पूरे यूरोप में इतना हिट हुआ कि कबीर बेदी वहां के \“नेशनल हीरो\“ तक बन गए।

  

इटली की सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान \“ऑर्डर ऑफ मेरिट\“ से भी नवाजा। इसके अलावा उन्होंने जेम्स बॉन्ड के साथ भी काम किया। साल 1983 में वो बॉन्ड सीरीज का हिस्सा बने। इस फिल्म में उनके और रॉजर मूर (Roger Moore) के फाइट सीन्स की खूब चर्चा हुई। कबीर बेदी ऐसे पहले भारतीय थे जिन्होंने जेम्स बॉन्ड फिल्म में मेन विलेन \“गोबिंदा\“ का किरदार निभाने का मौका मिला था।

  
3 बीवियों से हुए अलग, परवीन बाबी से जुड़ा नाम

कबीर बेदी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा में रहे। साल 1969 में कबीर बेदी ने पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से की थी। इस शादी से दोनों को दो बच्चे पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए। इस शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद कबीर और प्रोतिमा के बेटे सिद्धार्थ ने खुदकुशी कर ली थी।

  

इसके बाद प्रोतिमा भी एक हादसे में चल बसीं। इसके बाद कबीर बेदी का नाम एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ भी जुड़ा। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला। इसके बाद कबीर ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी हुआ, हालांकि ये शादी भी टूट गई। तीसरी शादी कबीर बेदी ने टीवी प्रेजेंटर निक्की से की। आखिरकार साल 2005 में इनका भी तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की सबसे बेरहम खलनायिका... मिलती थीं भर-भरकर गालियां, शादी के बाद फिल्मों में आकर बन गईं वैम्प

  
70 साल की उम्र में चौथी बार बने दूल्हा

तीन शादियां और एक गर्लफ्रेंड से रिश्ता टूटने के बाद कबीर बेदी की जिंदगी में दस्तक दी परवीन दुसांझ ने। परवीन और कबीर बेदी लंबे समय तक दोस्त रहे लेकिन अपने 70वें जन्मदिन से पहले कबीर ने परवीन दुसांझ को अपना हमसफर बना लिया और दोनों की इस शादी ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी।

  

बड़ी बात ये है कि कबीर से परवीन दुसांझ पूरे 30 साल छोटी हैं। जब परवीन और कबीर बेदी की शादी हुई तब परवीन की उम्र 45 वर्ष की थी। दोनों शादी से पहले करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे और फिर दोनों ने साल 2016 में शादी करके सबको चौंका दिया। कबीर बेटी की बेटी पूजा बेदी से भी उनकी चौथी बीवी छोटी हैं।

  

इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर पहचान बनाने से लेकर चार शादियों तक, कबीर बेदी हमेशा चर्चा में रहे। बड़ी फिल्मों में तो काम किया ही साथ ही वो इकलौते ऐसे भारतीय रहे जिन्होंने जेम्स बॉन्ड सीरीज में काम किया। भले ही अब वो ज्यादा फिल्मों में ना दिखते हों, लेकिन अक्सर पब्लिक इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में नजर आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- जीजा से कर ली शादी, दिलीप कुमार की थीं पहली गर्लफ्रेंड, \“शाहरुख की दादी की अनकही कहानी\“
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153060

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com