search
 Forgot password?
 Register now
search

नबीन भाजपा का शंखनाद: नितिन नबीन के भाजपा राष्‍ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जमशेदपुर में उत्सव, खूब उड़े गुलाल

deltin33 1 hour(s) ago views 859
  

नितिन नबीन के भाजपा का राष्‍ट्रीय अध्यक्ष बनने पर साकची भाजपा कार्यालय में जश्‍न मनाते कार्यकर्ता।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। राजनीतिक क्षितिज पर जब नए नेतृत्व का उदय होता है, तो वह केवल पद का हस्तांतरण नहीं, बल्कि संगठन की धमनियों में नए उत्साह का संचार होता है। मंगलवार को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल की कमान नितिन नबीन के हाथों में आते ही लौहनगरी जमशेदपुर में भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। (nitin nabin)   शहर के कोने-कोने में कार्यकर्ताओं ने इस नूतन नेतृत्व का स्वागत कहीं विजय जुलूस तो कहीं सेवा कार्यों के जरिए किया। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय के बाहर का वातावरण \“भारत माता की जय\“ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।    नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर संजीव सिन्हा ने कहा कि नितिन नबीन जैसे युवा और कर्मठ नेता के हाथों में नेतृत्व सौंपना यह सिद्ध करता है कि भाजपा में ही एक सामान्य कार्यकर्ता शिखर तक पहुंच सकता है। (nitin nabin)   यह हमारे आंतरिक लोकतंत्र की विजय है। इस दौरान चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार और नीरज सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। (nitin nabin)

एक ओर जहां साकची में उत्सव का शोर था, वहीं बागबेड़ा की लोको कॉलोनी में खुशियों ने \“सेवा\“ का रूप धारण किया। मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी के नेतृत्व में इस राजनीतिक उपलब्धि को मानवीय संवेदनाओं से जोड़ा गया। (nitin nabin)

कड़ाके की ठंड को देखते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो के सौजन्य से वृद्धजनों और दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल की गर्माहट और लड्डुओं की मिठास पाकर बुजुर्गों की आंखों में जो संतोष दिखा, उसने \“जनसेवा ही नारायण सेवा\“ के मंत्र को चरितार्थ कर दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
464691

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com