search

भोपाल के RGPV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने की खुदकुशी, पहले हाथ की नसें काटीं, जान नहीं गई तो फंदे पर झूली

Chikheang 2026-1-22 20:27:04 views 1237
  

युवती ने लगाई फांसी (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। गुरुवार सुबह उसका शव विवि परिसर स्थित अहिल्या देवी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। फांसी लगाने से पहले उसने हाथ की नसें काटकर भी खुदकुशी का प्रयास किया था। छात्रा के हाथ पर कट और खून के निशान मिले हैं। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

एक दिन पहले लौटी थी छात्रा

हालांकि, छात्रा की दस दिन की छुट्टी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वह कॉलेज में घर जाने का बोलकर दस दिन की छुट्टी लेकर गई थी, लेकिन कॉलेज छात्रों के अनुसार वह घर नहीं पहुंची और बुधवार को वापस हॉस्टल लौटी। अगले दिन गुरुवार सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

  

यह भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो की रफ्तार पर \“घाटे\“ का ब्रेक... रोज़ाना 8 लाख खर्च, कमाई सिर्फ 15 हजार; घटते यात्रियों के साथ बढ़ी चिंता

गांधीनगर थाना प्रभारी विजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि 19 वर्षीय सव्याश्री मुनागला मूलत: धार जिले की रहने वाली थी। वह न्यू जेल रोड स्थित आरजीपीवी कॉलेज से बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड बिजनेस सिस्टम (सीएसबीएस) की पढ़ाई कर रही थीं। गर्ल्स हॉस्टल में वह अपनी सहपाठी छात्रा के साथ रहती थी। उसकी रूम पार्टनर बीते एक महीने से छुट्टी पर हैं, जिससे फिलहाल वह कमरे में अकेली ही रहती थी।
छुट्टी में कहां रही, संशय बरकरार

11 जनवरी को सव्याश्री 10 दिन की छुट्टी लेकर घर के लिए निकली थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि छुट्टी के दौरान वह घर ही गई थी या कहीं और। उसके सहपाठियों का कहना है कि छात्रा घर नहीं पहुंची थी। इससे पहले हॉस्टल का स्टाफ उसे एक युवक से बात करते हुए पकड़ चुका था और उसके फोटो भी स्वजनों को भेजे थे।
दोपहर तक बाहर नहीं निकली तो हुई शंका

गुरुवार सुबह 11:30 बजे तक सव्याश्री अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो हॉस्टल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाकर उसे बुलाया, लेकिन काफी देर तक जवाब नहीं मिला तो गार्ड ने दरवाजा तोड़ा, जहां छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसके हाथ की नसें कटी हुई थीं, जिससे साफ है कि उसने पहले भी खुदकुशी का प्रयास किया था। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169102