search
 Forgot password?
 Register now
search

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल पुलिस-एपीएफ की संयुक्त पेट्रोलिंग, 4 किमी क्षेत्र में गहन जांच

LHC0088 Yesterday 13:26 views 468
  

एसएसबी और नेपाल पुलिस-एपीएफ की संयुक्त पेट्रोलिंग



संवाद सूत्र,सिकटी (अररिया)। भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देश के सुरक्षा अधिकारी व जवान काफी सतर्क हैं। इसी कड़ी में एसएसबी कमांडेंट महेंद्र प्रताप की पहल पर एसएसबी 52वीं वाहिनी सी कंपनी लेलोखर, नेपाल पुलिस खरबन्ना तथा नेपाल एपीएफ़ सोराभाग के अधिकारियों ने सीमा प्रबंधन तथा सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की।  

साथ हीं लेलोखर कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट मोहित भार्गव, नेपाल पुलिस के एएसआई दिनेश कटवाल तथा नेपाल एपीएफ सोराभाग के एएसआई दुक्खन लाल बैठा की संयुक्त टीम ने जवानों के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग कर नो मेंस लैंड पर स्थित पीलरों का जायजा लिया गया।  
चार किमी के एरिया में संयुक्त गश्ती

वहीं सीमा पर सभी संदिग्धों पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर के साथ तस्करी सहित अन्य गतिविधियों पर दोनों देश के सुरक्षा कर्मी सतर्कता के साथ नजर बनाए हुए है। दोनों देश की सुरक्षा अधिकारी ने सीमा स्तंभ संख्या 168 से 169 में लगभग चार किमी के एरिया में संयुक्त गश्ती के द्वारा भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा का जायजा लिया।  

सीमा की सुरक्षा को लेकर अराजक तत्व से निपटने, सीमा से अवैध सामानों की तस्करी व रोकथाम तथा दोनों देश की सुरक्षा की दृष्टिकोण से संभावित खतरों से बचने के लिए सीमा की महत्वपूर्ण जानकारियां एक दूसरे से साझा की।  

इस पेट्रोलिंग में एसएसबी एसआई हिमांशु रस्तोगी, पाटिल विलास, धर्मेंद्र यादव, साहबलाल चंद्रवंशी, एपीएफ से अनिल चौधरी, आशीष कुमार, पवन कुशवाहा तथा नेपाल पुलिस से हरि नंदन ठाकुर, सुदीप गलेलाल सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154796

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com