search

मैनपुरी डीएफओ हटाए गए, टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं पर लिपिक निलंबित

Chikheang 2026-1-25 10:57:43 views 1069
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। विभागीय कार्याें में वित्तीय अनियमितताओं व टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की जांच में शिकायतों की पुष्टि होने पर शासन ने डीएफओ संजय कुमार मल्ल को जिले से हटा दिया है। लापरवाही पर विभाग के लिपिक अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। डीएफओ को निलंबन अवधि में लखनऊ मुख्यालय संबद्ध किया गया है।
वन मंत्री के निर्देश पर हुई थी जांच

वन विभाग के विभिन्न कार्याें के लिए 17 जनवरी 2025 को बजट प्राप्त हुआ था। इस बजट की राशि को खर्च करने के लिए जेम पोर्टल से आनलाइन निविदाएं आमंत्रित की जानी थी। विभागीय अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी कर आफ लाइन टेंडर आमंत्रित कर दिए। मामले में शिकायत होने पर वन मंत्री अरुण सक्सेना ने जांच के निर्देश दिए थे। विभागीय मंत्री के आदेश पर मुख्य वन संरक्षक झांसी मंडल एचवी ग्रीश ने टीम के साथ जांच की। टीम की जांच में आफ लाइन टेंडर की बात सामने आई।
सामाजिक वानिकी योजनाओं में अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन की कार्रवाई

इस पर डीएफओ ने जांच अधिकारियों को तर्क दिया कि उस समय जेम पोर्टल तकनीकि खामी के चलते काम नहीं कर रहा था। उनके तर्कों से जांच टीम संतुष्ट नहीं हुई। जांच टीम ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया। प्राप्त समय होने के बावजूद जेम पोर्टल का उपयोग न करना, अपुष्ट नोट सीट तैयार करना, विभागीय लापरवाही है। विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के बाद वन विभाग के संयुक्त सचिव नीरजा सक्सेना ने डीएफओ संजय कुमार मल्ल को हटाने का आदेश जारी कर दिया। इस मामले में नोट शीट में गड़बड़ी के आरोप में लेखा शाखा के लिपिक अमित कुमार को निलंबित किया गया है। जांच में नोट शीट पर गंभीर टिप्पणियां की गई है।

शासन ने आईएफएस शिवम मिश्रा को जिले का नया डीएफओ बनाया है। 2003 बैच के आईएफएस शिवम मिश्रा संभवत: मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे। संजय कुमार मल्ल के हटने और लिपिक के निलंबित होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।


उच्चाधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर लिपिक अमित कुमार को निलंबित किया गया है। जबकि मैनपुरी के डीएफओ संजय कुमार मल्ल को जिले से हटाकर शासन से संबद्ध किया गया है।  
-

डॉक्टर अनिल कुमार पटेल, वन संरक्षक आगरा मंडल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244