search

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा: लोहे की रॉड पकड़ी महिला की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत, बेटी को भी लगा झटका

deltin33 2026-1-26 12:27:18 views 1211
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण सिद्धार्थनगर। खेसरहा में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। घटना रविवार देर शाम खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम सुपौली में घटित हुई। गांव निवासी इन्द्रमती पत्नी भोला अपने छत पर किसी काम से गई थी।

वह हाथ में लोहे का छड़ लेकर छत से कही जा रही थी कि तभी बगल से ही जा रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। जबकि मृतक की पुत्री कुसुम (20) को भी झटका लगा है।

लेकिन उसे किसी प्रकार का नुक़सान नहीं पहुंचा है। कुसुम अपनी मां को छुड़ाने गई थी। स्वजन इंद्र्मती को ख़ेसरहा सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के कुल दो बेटे और दो बेटियां है। दोनों बेटे बाहर कमाते हैं। खेसरहा थाना अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना नहीं है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131