search

दिल्ली दौरे पर गए सीएम सुक्खू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात; हिमाचल की सड़कों के लिए मांगेंगे बजट

LHC0088 2026-1-26 19:56:38 views 1109
  



प्रकाश भारद्वाज, जागरण, शिमला। शिमला के रिज मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मंगलवार, 27 जनवरी को वह केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, नितिन गडकरी से प्रदेश में मानसून के दौरान ध्वस्त हुई राज्य की सड़कों के लिए बजट देने का मामला उठाएंगे। हालांकि, यह पहली बार नहीं होगा। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर राज्यों की सड़कों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्गों की हालत सुधारने का मामला उठाया था।

सीएम कल केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री सुरेश गोपी से भी मिल सकते हैं। अगर पर्यटन राज्यमंत्री से मुलाकात होती है, तो गग्गल एयरपोर्ट (कांगड़ा) के विस्तारीकरण के लिए 3 हजार करोड़ का बजट देने की दोबारा मांग होगी। बताया जा रहा है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार शाम को ही शिमला लौट आएंगे।

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू की घोषणा का हिमाचल के कितने कर्मचारियों और पेंशनरों को होगा लाभ? 8555 करोड़ रुपये एरियर है बकाया

यह भी पढ़ें- हिमाचल की सुक्खू सरकार ने क्यों किया कृषि एवं बागवानी आयोग का गठन, क्या होंगे प्रमुख चार कार्य?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126