search
 Forgot password?
 Register now
search

अमेरिका में भी अब दीवाली के दिन रहेगी छुट्टी, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना कैलिफोर्निया; नया कानून पारित

LHC0088 2025-10-8 22:06:36 views 982
  अमेरिका में भी अब दीवाली के दिन रहेगी छुट्टी। (फाइल फोटो)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में दीवाली के त्योहार का खास महत्व है। दीवाली के त्योहार को लेकर कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। अब केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में दीवाली का त्योहार मनाया जाने लगा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी कड़ी में अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में दीवाली के त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश देने का फैसला किया गया है। इस संबंध में राज्य के गवर्नर गेविन न्यूसम ने 6 अक्टूबर को एक नए विधेयक पर हस्ताक्षर किया, जिसके बाद राज्य में दीवाली के दिन आधिकारिक अवकाश के रूप में मान्यता दी जाएगी।


अब कैलिफोर्निया में दीवाली के दिन बंद रहें विद्यालय

कैलिफोर्निया में लागू किया गया ये कानून सरकारी स्कूलों और सामुदायिक कॉलेजों को दीवाली पर बंद रखने की अनुमति देता है। इस दौरान कर्मचारियों को सवेतन अवकाश मिलेगा।

इस विधेयक को विधानसभा सदस्य दर्शन पटेल और ऐस कालरा ने सह-प्रायोजिक किया था और उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं के गठबंधन जैसे वकालत समूहों ने भी इसका समर्थन किया था। AB-268 के अंतर्गत विद्यालय और कॉलेज दीवाली के दिन बंद रखने का विकल्प चुन सकते हैं। वहीं, राज्य के कर्मचारी भी अवकाश लेकर दीवाली का त्योहार मना सकते हैं।


ऐश कालरा ने कैलिफोर्निया के गवर्नर को दिया धन्यवाद

गौरतलब है कि असेंबली ज्यूडिशियरी कमेटी के अध्यक्ष ऐश कालरा ने सोशल मीडिया पर न्यूजॉम की ओर से दीवाली बिल और उनके द्वारा लिखे गए कई अन्य बिलों को मंजूरी मिलने का जश्न मनाया। इस प्रगति पर प्रकाश डालते हुए, कालरा ने कहा कि उनके बिल कुछ ही दिनों में कानून बन गए।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि शुक्रवार से राज्यपाल ने मेरे 9 विधेयकों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं बहुत-बहुत धन्यवाद गवर्नर गेविन न्यूसम और और मेरे कैपिटल और न्यायपालिका समिति के कर्मचारियों का भी, जिन्होंने पूरे साल इन महत्वपूर्ण नीतियों पर अथक परिश्रम किया, जो अब राज्य कानून बन गई हैं! और भी बहुत कुछ आने वाला है!



यह भी पढ़ें: \“कॉकपिट से प्रधानमंत्री बोल रहा हूं...\“, भारत आने से पहले ब्रिटिश PM स्टार्मर ने की अनोखी अनाउंसमेंट, वीडियो वायरल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com