search

Mohammad Nadeem ने लगाई T20 World Cup की सबसे धीमी फिफ्टी, मोहम्‍मद रिजवान के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की

LHC0088 5 hour(s) ago views 675
  

52 गेंदों पर लगाया अर्धशतक।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के 16वें मुकाबले में गुरुवार को श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 225 रन जड़ दिए। जवाब में मोहम्‍मद नदीम के अर्धशतक के बाद भी ओमान टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना सकी।

मोहम्मद नदीम ने 94.64 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 56 गेंदों पर 53 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 3 चौके और 1 छक्‍का लगाया। नदीम ने 52 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्‍होंने पाकिस्‍तान के मोहम्‍मद रिजवान के एक शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रिजवान ने कनाडा के खिलाफ 2024 विश्‍व कप में 52 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी।
टी20 विश्व कप में सबसे धीमी फिफ्टी (गेंद)

  • 52 गेंद: मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) बनाम कनाडा, 2024
  • 52 गेंद: मोहम्मद नदीम (ओमान) बनाम श्रीलंका, 2026*
  • 50 गेंद: डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) बनाम नीदरलैंड, 2024
  • 49 गेंद: डेवोन स्मिथ (वेस्टइंडीज) बनाम बांग्लादेश, 2007
  • 49 गेंद: डेविड हसी (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, 2010
  • 49 गेंद: सूर्यकुमार यादव (भारत) बनाम अमेरिका, 2024

एक और रिकॉर्ड बनाया

मोहम्मद नदीम ने अर्धशतक लगाते ही एक और रिकॉर्ड अपने कर लिया है। वह ओमान के लिए टी20 विश्व कप में फिफ्टी वाले तीसरे प्‍लेयर बन गए हैं। साथ ही वह ओमान के लिए टी20 विश्व कप की एक पारी में तीसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बैटर भी बन गए हैं। सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जितेंद्र सिंह के नाम है। पापुआ न्‍यू गिनी के खिलाफ 2021 में उन्‍होंने नाबाद 73 रन की पारी खेली थी।
ओमान के लिए टी20 विश्व कप में फिफ्टी

  • 73* रन: जितेंद्र सिंह बनाम पापुआ न्‍यू गिनी, 2021
  • 54 रन: प्रतीक अथावले बनाम स्‍कॉटलैंड, 2024
  • 53* रन: मोहम्मद नदीम बनाम श्रीलंका, 2026*
  • 50* रन: अकीब इलियास बनाम पापुआ न्‍यू गिनी, 2021


यह भी पढ़ें- SL vs Oman: ओमान पर दर्ज की \“विराट\“ जीत, श्रीलंका ने इंग्लैंड को पछाड़ा तो भारत की कर डाली बराबरी

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान ही नहीं, बांग्लादेश भी 15 फरवरी को कोलंबो में होगा; क्‍या है पूरा माजरा?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158672