search

UP के इस जिले में महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए 24 गांवों से प्रयागराज जाएंगी 110 बसें, शनिवार से होगा संचालन

deltin33 5 hour(s) ago views 398
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। माघ पर्व का अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर रविवार को है। जिले से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम की 110 बसें चलाई जाएंगी। ये बसें 24 गांवों से होकर जाएंगी। इनका संचालन शनिवार से शुरू हो जाएगा।

महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए प्रयागराज संगम क्षेत्र में लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए डिपो से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें शनिवार सुबह से सोमवार तक चलेंगी। जिले के भीरा, धीरनपुर, परशदेपुर, धरई, जगदीशपुर, निसगर, भोजपुर, सेमरौता, मौरावां, राजामऊ, सेमरौता, पूरे भोला, रामपुर, बैंती समेत अन्य स्थानों से बसों को बेला कछार (फाफामऊ) तक चलाया जाएगा।

क्या बोले क्षेत्रीय प्रबंधक?

क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय का कहना है कि 24 से अधिक गांवों को जोड़ कर प्रयागराज तक 14 फरवरी से बसें चलाई जाएंगी। इसको लेकर पर्याप्त चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगा दी गई है। बसों की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है, ताकि रास्ते में खराबी न आए।

यह भी पढ़ें- होली पर 2 लाख 77 हजार परिवारों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, त्योहार में महिलाओं को UP सरकार को बड़ा तोहफा

इसके अतिरिक्त बसें समय-समय पर रवाना हो और यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े, इसका भी ध्यान रखा गया है। साथ ही निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है। इस दौरान चालक -परिचालक व कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469968