search

छपरा स्टेशन बनेगा मॉडर्न; DRM ने क‍िया न‍िरीक्षण, कहा-आधुनिक सुविधाओं के लिए बनाएं मास्टर प्लान

Chikheang 5 hour(s) ago views 225
  

स्‍टेशन न‍िरीक्षण के दौरान कागजातों को देखते डीआरएम आशीष जैन। जागरण  



जागरण संवाददाता, छपरा। छपरा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन ने गुरुवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए समग्र मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।
योजनाओं को साकार करने के लिए डीआरएम ने किया गहन निरीक्षण

डीआरएम ने स्टेशन के मौजूदा ढांचे, यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था और भविष्य की जरूरतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छपरा एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं।

ऐसे में यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुनर्विकास कार्य को चरणबद्ध और सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

डीआरएम ने अधिकारियों को पीआरएस, यूटीएस सहित अन्य पुराने भवनों को ध्वस्त कर डीजल लॉबी के समीप नए भवन का निर्माण कर उन्हें वहां स्थानांतरित करने की योजना पर काम शुरू करने का निर्देश दिया।
आधुनिक स्टेशन के रूप में विकसित होगा छपरा

इसके अलावा टीटी रनिंग रूम के निर्माण, स्टेशन के मुख्य भवन के सामने आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन के निर्माण तथा यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक नंबर प्लेटफॉर्म पर पश्चिमी फुट ओवरब्रिज को 12 मीटर चौड़ाई वाले आधुनिक एफओबी में परिवर्तित करने की योजना पर भी गंभीरता से कार्य करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और यात्री सुविधाओं से जुड़े अन्य पहलुओं की भी समीक्षा की गई। डीआरएम ने निर्देश दिया कि सभी प्रस्तावों को समयबद्ध ढंग से तैयार कर उच्च स्तर पर प्रस्तुत किया जाए, ताकि छपरा रेलवे स्टेशन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक आधुनिक और सुविधाजनक स्टेशन के रूप में विकसित किया जा सके।

इस मौके पर मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) नरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल आदि भी थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160589