search

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर पलवल के युवक से नौ लाख की ठगी, फर्जी वीजा थमाकर फरार हुआ आरोपी

deltin33 7 hour(s) ago views 858
  

पलवल में ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से ठगी। सांकेतिक तस्वीर  



जागरण संवाददाता, पलवल। आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर पलवल के एक युवक से नौ लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में आदर्श कालोनी के रहने वाले गजेन्द्र सिंह ने शिकायत दी है कि दिसंबर 2023 में उसके शहर के प्रकाश ढाबा पर विवेक कुमार, उसकी पत्नी रितु कुमारी तथा ओंकार चौधरी से मुलाकात हुई थि।
खुद को एजेंट बताकर जाल में फंसाया

आरोपितों ने खुद को विदेश भेजने का एजेंट बताते हुए आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके लिए 23 लाख रुपए मांगे। पीड़ित आरोपितों के झांसे में आया। आरोप है कि पीड़ित से आरोपितों ने पहले दो लाख रुपए पलवल अदालत परिसर में लिए गए।

इसके बाद 28 मई 2024 को कंकरखेड़ा (मेरठ) में सात लाख रुपए नकद लेकर फर्जी वीजा की कापी थमा दी गई। आनलाइन जांच में वीजा फर्जी निकला । इसके बाद पीड़ित ने आरोपितों को फोन किया तो वह बंद मिला। इसके बाद पीड़ित ने अपनी शिकायत पुलिस में दी।

यह भी पढ़ें- पलवल में ढाबे पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, चौथे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470450