search

धनबाद के होटल में पहुंचे आठ युवक-युवतियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा तो पुलिस एक्शन में

Chikheang 1 hour(s) ago views 641
  

होटल को घेरे भीड़ को समझाते थाना प्रभारी।



संवाद सहयोगी, जागरण, कतरास(धनबाद)। कतरास-बाघमारा हीरक रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार अपराह्न पहुंचे चार युवक तथा चार युवतियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर कतरास थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। युवक व युवतियां आपस में दोस्त या परिवार के लोग हैं, जो खाने-पीने के लिए यहां पहुंचे थे।

स्थानीय ग्रामीणों ने हो हंगामा कर विरोध जताना शुरू कर दिया और ग्रामीण इलाके में इस तरह के होटल को चलाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने लगे। इधर खबर पाते ही कतरास थाना की पुलिस व बाघमारा महिला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस लोगों समझा बुझाकर कर शांत कराया। ग्रामीण होटल को बंद कराने की मांग पर अड़े हुए थे। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस उपरोक्त युवक व युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही होटल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर को जब्त कर ली है।

हो हंगामे के कारण कुछ देर के लिए कतरास-बाघमारा हीरक सड़क में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इस होटल में रेस्टोरेंट के नाम पर रात में गलत गतिविधियां होती है। जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले उपायुक्त व एसएसपी को इस होटल के संबंध में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इधर होटल के संचालक सूरज ठाकुर का कहना है कि आरोप निराधार है।

वे जब से यहां होटल खोला है, तब से कुछ लोगों के द्वारा रंगदारी मांगी जा रही है। जिसका विरोध करने पर वैसे लोग गलत आरोप लगाकर हो हंगामा कर होटल को सुचारू रूप से चलाने से बाधित कर रहे हैं। वे पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मामले की जांच की जा रही है। गलत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। -असित कुमार सिंह, थाना प्रभारी, कतरास
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161200