search

Bihar News: जमालपुर रेलवे स्टेशन में सिपाही की बंदूक से चल गई गोली, यात्रियों में मची भगदड़

cy520520 1 hour(s) ago views 859
  

जमालपुर रेलवे स्टेशन में गोली चलने के बाद पहुंचा प्रशासन। फोटो जागरण



संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक स्थित द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में वर्दी धारी सिपाही की बंदूक से गोली चल गई। अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनते ही प्रतीक्षालय में बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे लोग सामान्य रूप से प्रतीक्षालय में बैठे हुए थे। तभी उनके बगल में बैठे तीन-चार वर्दीधारी जवानों में से एक सिपाही मोबाइल पर किसी से चैट कर रहा था।

इसी दौरान उसके हथियार से अचानक फायरिंग हो गई। गोली चलने की तेज आवाज से पूरा प्रतीक्षालय दहल उठा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के तुरंत बाद सिपाही हथियार लेकर चुपचाप मौके से निकल गया। यात्रियों का कहना है कि फायरिंग के बाद कुछ क्षणों तक स्थिति पूरी तरह अराजक बनी रही। कई यात्रियों ने इसे बड़ी चूक बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

सूचना मिलते ही आरपीएफ के सहायक कमांडेंट, स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार, एरिया मैनेजर प्रवीण कुमार सहित रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी को खंगाल जा रहा है, ताकि गोली चलाने वाले सिपाही की पहचान की जा सके। रेल प्रशासन का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बांकेबिहारी मंदिर में सेवायत ने श्रद्धालु का सिर फोड़ा, वृंदावन पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपित

यह भी पढ़ें- चालान भरने से नहीं बचेगा लाइसेंस, सीतामढ़ी में 155 डीएल के निलंबन की प्रक्रिया शुरू
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157313