search

रेलवे की नई स्कीम: काउंटर पर लाइन लगाने की झंझट खत्म, इस ऐप से टिकट बुक करने पर मिलेगा 3% कैशबैक!

deltin33 1 hour(s) ago views 738
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बरेली। भारतीय रेल पर डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिये लगातार नए प्रयास कर रहा। डिजिटल सेवाओं के बढ़ते उपयोग के बीच इज्जतनगर मंडल के 89 स्टेशनों में हाथरस ने प्रथम स्थान हासिल किया है। यह रेल यात्रियों ने मोबाइल से टिकट बुकिंग के मामले में नया रिकार्ड बनाया है।

जनवरी-2026 के आंकड़े के अनुसार जनवरी में कुल 1,23,637 अनारक्षित टिकटों की बिक्री हुई। इनमें से 17,143 टिकट मोबाइल एप के जरिये बुक किए गए, जो कुल बिक्री का करीब 13.87 प्रतिशत है। जबकि 94,220 टिकटों की बिक्री पारंपरिक काउंटरों के माध्यम से हुई।

रेलवन एप और अन्य ऐप के माध्यम से मोबाइल के जरिये टिकट बुक करने के आंकड़ों के अनुसार हाथरस सिटी प्रथम, इज्जतनगर दूसरे तथा सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन तीसरे स्थान पर रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि ‘रेलवन’ एप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग और किसी भी डिजिटल भुगतान पर तीन प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी।

इस एप पर आर-वालेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत का कैशबैक मिलता है। यह एप पारदर्शी और उत्तरदायी सेवा उपलब्ध कराता है। रेलवन पर अनारक्षित टिकट की बुकिंग के अतिरिक्त आरक्षित टिकट की बुकिंग, प्लेटफार्म टिकट, ट्रेनों के संचलन की स्थिति, पीएनआर एवं कोच की स्थिति, खानपान का आर्डर करने और रेल मदद आदि की सुविधा उपलब्ध है।

डिजिटल टिकट से न केवल समय बचता है, बल्कि कागज की भी बचत होती है, जो एक पर्यावरण अनुकूल पहल है। कहा कि, एप का उपयोग कर यात्री भीड-भाड़ एवं लंबी कतार से बचकर अपने मूल्यवान समय की बचत कर सकते हैं। यह एप यात्रियों को रेलवे से जुड़ी सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराने के साथ रेल यात्रा को और अधिक सुगम, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाता है।




यह भी पढ़ें- CM Grid Project: बरेली की सड़कों पर अब नहीं लगेंगे झटके! 81 करोड़ के बजट से बिछेगा जाल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471153