search

लुधियाना में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पलटा CNG सिलिंडरों से भरा ट्रक पलटा, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

cy520520 2 hour(s) ago views 58
  

सीएनजी सिलिंडर से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, गैस रिसाव से दहशत फैली।



संवाद सूत्र, खन्ना। खन्ना स्थित दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सीएनजी सिलिंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ सिलिंडरों से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

गनीमत रही कि सड़क सुरक्षा फोर्स और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार मंडी गोबिंदगढ़ निवासी चालक गुरविंदर सिंह सीएनजी सिलिंडरों से लदा ट्रक लेकर जा रहे थे। ट्रक जैसे ही लिबड़ा गांव के पास पहुंचा, सामने अचानक एक वाहन आ गया।

उसे बचाने के प्रयास में चालक ने तेज ब्रेक लगा दी, जिससे ट्रक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के गिरते ही गैस लीक होने लगी और स्थिति गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे।

सबसे पहले एहतियात के तौर पर इलाके को खाली करवाया गया और यातायात रोक दिया गया, ताकि किसी प्रकार की चिंगारी से विस्फोट की आशंका न रहे। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर लीक कर रहे सिलिंडरों को अलग करवाया। इसके बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। ट्रक चालक गुरविंदर सिंह को मामूली चोटें आईं।
चालक का मोबाइल और पर्स चोरी

हादसे के दौरान चालक अपनी जान बचाकर कुछ दूरी पर बैठ गया, लेकिन जब वह वापस लौटा तो उसका मोबाइल और पर्स गायब मिला। मदद के बजाय चोरी की इस घटना ने मानवता पर सवाल खड़े कर दिए। करीब कुछ घंटों बाद हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157786