search

गुरुग्राम के सुल्तानपुर रोड पर पांच दिन बंद रहेगा ट्रैफिक, क्या रहेगा वैकल्पिक मार्ग?

deltin33 1 hour(s) ago views 645
  

ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सुलतानपुर रोड पर फरुखनगर रेलवे फाटक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि और वाहनों के सुगम संचालन के लिए इस सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन पांच दिनों तक प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर सोमवार शाम एडवाइजरी जारी की है।

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कहा गया कि जो वाहन चालक गुरुग्राम के रास्ते फरुखनगर, झज्जर की ओर जाना चाहते हैं वो सभी वाहन चालक रामगोपाल कालेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाइपास का इस्तेमाल करेंगे।

इसके अलावा जो वाहन चालक झज्जर फरुखनगर से गुरुग्राम की ओर जाना चाहते हैं वो सभी वाहन चालक झज्जर बाइपास से मुबारकपुर के रास्ते रामगोपाल कालेज सुल्तानपुर के रास्ते गुरुग्राम की ओर जाएंगे।

जो वाहन चालक पटोदी झज्जर केएमपी फ्लाइओवर के नीचे से गुरुग्राम की ओर जाने चाहते हैं वे केएमपी फ्लाइओवर से पटोदी पचगांव के रास्ते गुरुग्राम की ओर जाएंगे। फरुखनगर से गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहन चालक बादली के रास्ते गुरुग्राम की ओर जा सकते हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472106