search

यूपी के इस गांव में पलायन की खबर से मचा हड़कंप, पुलिस और प्रशासन की दौड़, जानें क्या है पूरा विवाद

cy520520 1 hour(s) ago views 940
  

लोगों की बातों को सुनते उप जिलाधिकारी और सीओ आंवला  



संवाद सूत्र, बिशारतगंज (बरेली)। मुहम्मदगंज गांव में सामूहिक नमाज पढ़ने को लेकर चला आ रहा विवाद फिर से गरमा गया। इंटरनेट मीडिया पर गांव कई वीडियो प्रसारित हुए जिसमें गांव के हिंदू परिवारों ने अपने घर के आगे \“बिकाऊ है\“ के पोस्टर चस्पा किए या फिर पेंट से लिखा हुआ है।

अफवाह फैली कि लोग पलायन कर रहे हैं। वीडियो प्रसारित होते ही पुलिस-प्रशासन की टीम हरकत में आई और लोगों से बातचीत की। कुछ देर बाद ही लोगों ने कहा कि वह अपने घर नहीं बेचेंगे इंटरनेट मीडिया पर जो सूचनाएं चल रही हैं वह भ्रामक हैं। लोगों का कहना था कि उन्हें बरगलाया गया था। यह गांव उनका है और वह यहीं रहेंगे।

21 दिसंबर को गांव के हिंदुओं ने शिकायत की थी कि, उनके गांव में अवैध रूप से मदरसे का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वहां पर निजी मकान बन रहा था। इसके बाद 16 जनवरी को फिर से सामूहिक नमाज को लेकर गांव ने गहमा-गहमी हुई तो पुलिस ने मुस्लिम संप्रदाय के 15 लोगों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई कर दी।

अफवाह फैली कि पुलिस ने सभी के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली और फिर मुस्लिम संप्रदाय के लोग हाईकोर्ट चले गए, जबकि कोई भी प्राथमिकी पंजीकृत नहीं की गई है। आरोप है कि इसी बीच शनिवार को फिर से मुस्लिम संपद्राय के लोगों ने अतिशबाजी करते हुए कहा कि कोर्ट से परमीशन मिल गई है, जबकि कोर्ट में सुनवाई मार्च में होनी हैं।

इसी बात पर फिर से मामला गरमा गया और हिंदुओं ने अपने घरों पर बिकाऊ है कि पोस्टर चस्पा कर दिए। कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की तो मामले में तूल पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की और समझया।

शाम के समय हिंदू पक्ष के लोगों के फिर से इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुए कि वह कहीं भी नहीं जाएंगे। यह उनका घर है और यहीं पर रहेंगे। लोगों ने यह आरोप भी लगाया कि उन्हें बरगलाया गया है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने फोर्स तैनात कर दी है।

  


पलायन जैसी कोई स्थिति नहीं हैं, सीओ और एसडीएम दोनों की ज्वाइंट टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। लोगों से बातचीत भी की गई है। शांति व्यवस्था बनी हुई है।

- अंशिका वर्मा, एसपी साउथ।





यह भी पढ़ें- UP Encounter: बरेली में पुलिस और डकैतों के बीच बड़ी मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 4 दबोचे गए
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158735