search

हिसार में नाबालिग लड़की की अपहरण की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी फरार

Chikheang 1 hour(s) ago views 712
  

ऋषि नगर में नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, हिसार। शहर में वार्ड-1 के न्यू ऋषि नगर इलाके में सोमवार देर शाम कार सवार चार–पांच युवकों ने करीब 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी युवक गाड़ी लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, न्यू ऋषि नगर स्थित शिव मंदिर के पास देर शाम एक कार आकर रुकी। कार से उतरे चार-पांच युवकों ने वहां से गुजर रही नाबालिग लड़की को जबरन पकड़ने की कोशिश की। खतरा भांपते ही लड़की ने जोर-जोर से शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद युवक मौके से भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस की दो से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

शहर थाना प्रभारी अमित ने बताया कि फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। यदि अपहरण के प्रयास की पुष्टि होती है तो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अभी तक पीड़िता के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

क्षेत्रवासियों की माने तो इस क्षेत्र में मुख्य मार्ग व गलियों में सायं छह बजे के बाद अक्सर एक-एक बाइक पर कभी तीन तो कभी चार-चार युवक बाइक पर बैठकर उन्हें तेजी से यहां वहां चक्कर लगाते नजर आते है। उन्होंने मांग की कि इस क्षेत्र में सायं को समय समय पर पुलिस की गश्त भी होनी चाहिए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163122