search

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? घर बैठे 2 मिनट में ऐसे करें पनीर से खोया तक की शुद्धता की जांच

cy520520 1 hour(s) ago views 365
  

घर बैठे करें पनीर से खोया तक की शुद्धता की जांच - एआई जनरेटेड तस्वीर



जागरण संवाददाता, लखनऊ। होली पर खोए, दूध, पनीर व खाद्य तेलों में मिलावट बढ़ जाती है। मुनाफे के लिए कारोबारी सेहत से खिलवाड़ से बाज नहीं आते हैं। मिलावट से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। डाक्टर भी कहते हैं कि सबसे अधिक बीमारियों की वजह मिलावटी खानपान है। त्योहारों पर मिलावटी खाद्य सामग्री से थोड़ी सी सावधानी अैार सतर्कता से बचा जा सकता है। घर पर ही आसानी के साथ कुछ टेस्ट कर सकते हैं जिससे मिलावट का पता लगाया जा सकता है।

घर में करें पनीर की शुद्धता की जांच
- छोटे टुकड़े को पानी में तीन-चार मिनट तक उबालें। नरम रहता है तो शुद्ध है, यदि रबड़ जैसा सख्त हो जाता है या बिखर जाता है, तो मिलावटी या नकली हो सकता है।
- पनीर पर दो-तीन बूंदें आयोडीन या बीटाडिन की डालें। अगर रंग नीला या काला हो जाता है तो उसमें स्टार्च की मिलावट है।
-शुद्ध पनीर नरम होता है, लेकिन मिलावटी पनीर रबड़ जैसा सख्त या बहुत चिपचिपा हो सकता है।

खोया की शुद्धता जांच भी करें
- खोया को हथेली पर रखकर रगड़ें। अगर शुद्ध है तो चिकनापन महसूस होगा और दूध जैसी गंध आएगी। नकली खोया दानेदार और कम सुगंध वाला हो सकता है।
- गर्म पानी में थोड़ा खोया डालें, अगर यह अच्छी तरह से घुल जाता है तो शुद्ध है, लेकिन अगर तैरता रहता है या रंग छोड़ता है तो मिलावटी हो सकता है।

दूध की जांच कैसे करें
- एक चमकदार सतह जैसे स्टील की थाली को थोड़ा झुकाकर उस पर दूध की एक बूंद गिराएं। असली दूध धीरे बहेगा और एक सफेद लकीर छोड़ेगा, जबकि पानी मिला दूध तेजी से बह जाएगा और निशान नहीं छोड़ेगा।
- थोड़े से दूध में पानी मिलाकर उसे जोर से हिलाएं। अगर बहुत अधिक झाग बने तो उसमें डिटर्जेंट हो सकता है।
- दूध में आयोडीन की कुछ बूंदे या टिंचर मिलाएं। अगर रंग नीला हो जाए, तो उसमें स्टार्च की मिलावट है।
- एक चम्मच दूध में आधा चम्मच सोयाबीन या अरहर की दाल का पाउडर मिलाएं। हिलाने के बाद इसमें लाल लिटमस पेपर डालें, अगर यह नीला हो जाए तो दूध में यूरिया की मिलावट हो सकती है।

नारियल तेल है शुद्ध कैसे जानें
किसी पारदर्शी कांच के गिलास में थोड़ा सा नारियल तेल लें, उस गिलास को तीस मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। फ्रिज में रखने के बाद नारियल का तेल जम जाता है । यदि नारियल के तेल में मिलावट की गई होगी तो नारियल के तेल के ऊपर मिलावटी तेल की सतह अलग से दिखाई देने लगेगी

तेल और वसा की जांच

  • तेल का दो मिलीलीटर सैंपल लीजिए । सैंपल में थोड़ा सा ठोस मक्ख्खन मिला लीजिए
  • यदि तुरंत ही सैंपल में लाल रंग दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि तेल में किसी तरह की मिलावट की गई है। तेल में ट्राय आर्थो क्रेसाइल फास्फेट का इस्तेमाल करते हैं।


शहद चीनी की मिलावट तो नहीं

  • पानी से भरे कांच के एक पारदर्शी गिलास को लीजिए
  • उसमें शहद की एक बूंद डाल दें
  • यदि शहद शुद्ध होगा तो पानी में नहीं घुलेगा
  • यदि शहद की बूंद पानी में घुल गई तो इसका मतलब है कि शहद में चीनी का घोल मिलाया गया है


चीनी में पकड़े मिलावट

  • एक पारदर्शी गिलास लेकर उसमें दस ग्राम चीनी मिला दें
  • उस गिलास को पानी से भर दें
  • अगर चीनी में किसी तरह की मिलावट होगी तो मिलावटी पदार्थ सतह पर जाकर बैठ जाएगा


यह भी पढ़ें- रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से पिकअप सवार चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत


like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159059