search

झारखंड में डायन बिसाही के शक में मां-बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया, वारदात के बाद 12 आरोपितों का थाने में सरेंडर

Chikheang 3 hour(s) ago views 746
  

एआई तस्वीर



जागरण संवाददाता, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में डायन होने के संदेह में मंगलवार की देर रात एक महिला और उसके मासूम बच्चे को 12 लोगों ने मिलकर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। इस दर्दनाक वारदात में मां और उसके बच्चे की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया है।

घटना कुमारडुंगी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के आरोपितों ने बुधवार सुबह कुमारडुंगी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163742