search

वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर विरोध के बीच LG सिन्हा की एंट्री, संघर्ष समिति को दिया बातचीत का न्योता

deltin33 1 hour(s) ago views 783
  

कैप्शन: वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर जमकर हो रहा विरोध (जागरण)



जागरण संवाददाता, उधमपुर। कटड़ा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बन रहे रोपवे के खिलाफ संघर्ष समिति ने बुधवार को कटड़ा रखा। इस बीच समिति ने व्यापारियों, घोड़ा चालकों, पिट्ठू और पालकी संचालकों से बंद को सफल बनाने की अपील की थी। जिससे श्रद्धालुओं को मुश्किल का सामना करना पड़ा। बढ़ते विवाद के बीच श्राइन बोर्ड ने एक बार संघर्ष समिति को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।
\“आजीविका पर आंच नहीं आने दी जाएगी\“

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि रोपवे परियोजना पर सभी हितधारकों से बातचीत के लिए श्राइन बोर्ड तैयार है। कटड़ा में होने वाली विकासात्मक पहल से किसी की आजीविका पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास और रोजगार दोनों साथ-साथ आगे बढ़ेंगे। तीर्थनगरी कटड़ा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है।

लेकिन विकास का अर्थ किसी वर्ग विशेष को नुकसान पहुंचाना नहीं है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि स्थानीय व्यापारियों, घोड़ा संचालकों, पिट्ठू, पालकी सेवा प्रदाताओं और अन्य जुड़े वर्गों की आजीविका सुरक्षित रहे। सरकार का उद्देश्य यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और आधुनिक बनाना है, ताकि वृद्ध, दिव्यांग और अस्वस्थ श्रद्धालु बिना कठिनाई के माता के दरबार तक पहुंच सकें।
क्यों हो रहा विरोध?

कटड़ा से वैष्णो देवी तक श्राइन बोर्ड रोपवे परियोजना पर काम कर रहा है। इसकी अनुमानति कोस्ट 350 करोड़ रुपये हैं। कटड़ा से लेकर भवन तक की कुल दूरी 12 किलोमीटर है, ऐसे में चढ़ाई से अक्षम श्रद्धालु मौजूदा समय में घोड़ा-पिट्टू और पालकी का सहारा लेकर यात्रा करते हैं।

संघर्ष समिति का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ होगा। वे बाणगंगा, चरण पादूका जैसे स्थलों पर दर्शन नहीं कर सकेंगे। वहीं, यात्रा मार्ग पर घोड़ा और पिट्ठू वालों की आजीविका पर संकट छा जाएगा। यात्रा मार्ग पर दुकानें प्रभावित होंगी। यही कारण है कि संघर्ष समिति श्राइन बोर्ड के रोपवे प्रोजेक्ट का विरोध कर रही है।

यह भी पढ़ें- 60 साल का इंतजार खत्म, वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर बनेगा श्री शंकराचार्य मंदिर; LG सिन्हा आज करेंगे शिलान्यास

यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं को अब फ्री में मिलेगा मां वैष्णो देवी का प्रसाद, श्राइन बोर्ड ने शुरू की अनूठी पहल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473363