search

हापुड़ में मां ने बेटी को बेचा, अधेड़ ने किया दुष्कर्म; पीड़िता ने न्याय के लिए DM से लगाई गुहार

Chikheang 1 hour(s) ago views 559
  

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी मां पर पैसों के लिए उसे 50 वर्षीय व्यक्ति को बेचने का आरोप लगाया है। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की लड़की ने अपनी मां पर आरोप लगाया है कि उसने उसे पैसों के लिए एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बेच दिया है। वह व्यक्ति उसे 11 दिसंबर से बंधक बनाकर बार-बार रेप कर रहा है।

वह 13 फरवरी को आरोपी के चंगुल से भाग निकली और थाने पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत दी।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने शिकायत में बताया कि उसकी मां ने उसे पैसों के लिए बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला इलाके में रहने वाले 50 साल के व्यक्ति को बेच दिया। उस व्यक्ति ने उसे 11 दिसंबर से बंधक बनाकर रखा था। आरोप है कि उसे घर के एक कमरे में बंद करके रखा गया था।

विरोध करने पर उसे पीटा जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। उसने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी की निगरानी और दबाव के कारण वह ऐसा नहीं कर पाई। 13 फरवरी को वह आरोपी के घर से भागने में कामयाब रही। जिसके बाद वह अपने चाचा के घर गई और अपने परिवार को आपबीती सुनाई।

पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तुरंत कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर उसने उच्च अधिकारियों से न्याय मांगने का फैसला किया।
न्याय के लिए DM से गुहार

कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने जिला मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी। उसने अपनी सुरक्षा की भी चिंता जताई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष उसे और उसके परिवार को लगातार धमका रहा है। वे उसे जान से मारने और घर से फिर से अगवा करने की धमकी दे रहे हैं। डरी हुई पीड़िता फिलहाल अपने चाचा के घर रह रही है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना प्रभारी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। -अभिषेक पांडे, DM


यह भी पढ़ें: हापुड़ में लूटपाट कर मकान पर किया कब्जा, अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165021