LHC0088 • 2 hour(s) ago • views 457
सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, एटा। हार्ट अटैक से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बैठे-बैठे सीने में तेज दर्द और घबराहट होने पर उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन लगभग 20 मिनट तक चले प्रयासों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।
गांव बेंदुला निवासी एक व्यक्ति की हार्ट अटैक आने की वजह से चली गई जान
बागवाला क्षेत्र के गांव बेंदुला निवासी कुलदीप यादव 42 वर्ष पुत्र शिवराज सिंह की शुक्रवार की सुबह 9.45 बजे हुई है। भाई अर्पित ने बताया कि सीने में तेज दर्द और घबराहट होने पर इमरजेंसी में 9.25 बजे लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच करने और ईसीजी करने के बाद हालात जाने और इलाज कर बचाने का प्रयास किया। वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका। अचानक हुई मौत से स्वजन सदमे में हैं।
सीने में दर्द के मरीजों का किया इलाज
हृदय रोगी शंकर लाल 82 वर्ष निवासी दलेलपुर मलावन को सीने में दर्द होने पर सुबह पौने ग्यारह बजे भर्ती कराकर इलाज कराया गया। जबकि प्रेमश्री 80 वर्ष निवासी जवाहरपुर पिलुआ, चरना देवी 63 वर्ष निवासी चोंचा बनगांव, सुरेश चंद्र 60 वर्ष निवासी नगला भट्टा कासगंज और इतवारी लाल 75 वर्ष निवासी जलालपुर बागवाला को भी सीनें में दर्द होने पर भर्ती कराकर इलाज कराया गया।
सीएमएस डॉक्टर सुरेश चंद्रा ने मौसम में बदलाव और बढ़ती ठंड के बीच हृदय और सांस संबंधी रोगियों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। सीने में दर्द, अत्यधिक पसीना, घबराहट, सांस फूलना या बेचैनी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें। समय पर इलाज मिलने से गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। |
|