search

अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

cy520520 3 hour(s) ago views 131
  

अफगानिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। 25 फरवरी 2026 को स्थानीय समयानुसार दोपहर 4:12:09 बजे (16:12:09) 5.7 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप बदख्शां प्रांत के पहाड़ी इलाके में आया, जहां भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) 37.17°N अक्षांश और 71.16°E देशांतर पर स्थित था। हाइपोसेंटर जमीन की सतह से 67 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।
भूकंप की तीव्रता

यह भूकंप हिंदूकुश क्षेत्र की भूगर्भीय संरचना के कारण आया, जो भूकंपीय दृष्टि से अत्यधिक सक्रिय माना जाता है। झटके इतने मजबूत थे कि पड़ोसी देश उज्बेकिस्तान के कई इलाकों में भी महसूस किए गए। विशेष रूप से सुरखांदरया क्षेत्र में भूकंप की तीव्रता सिस्मिक स्केल पर 2 पॉइंट तक पहुंच गई।

एपिसेंटर से इस क्षेत्र की अनुमानित दूरी करीब 343 किलोमीटर बताई जा रही है। वहीं, उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद से एपिसेंटर लगभग 485 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित था।


  


EQ of M: 5.3, On: 25/02/2026 16:42:03 IST, Lat: 36.94 N, Long: 71.43 E, Depth: 80 Km, Location: Afghanistan.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/WHt7EU4b5U — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) February 25, 2026
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163299